वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
- Hindi News - Local - Bihar - Bhojpur - Arrah - VKSU: PG Entrance Exam Results Declared, 8,087 Candidates Pass वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - कॉपी लिंक एजुकेशन रिपोर्टर|आरा वीकेएसयू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhojpur
- Arrah
- VKSU: PG Entrance Exam Results Declared, 8,087 Candidates Pass
वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास
- कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर|आरा
वीकेएसयू ने पीजी सत्र, 2026-28 में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार, 18 सितंबर को जारी कर दिया है। 8 सितंबर को ली गई इस परीक्षा का रिजल्ट ठीक दस दिनों के भीतर घोषित कर दिया गया। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने के कारण परिणाम तैयार करने में मामूली विलंब हुआ। कुल 5,998 सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित इस परीक्षा में 10,882 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 8,087 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं 1,601 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण रहे, 1,185 अनुपस्थित रहे और 09 अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था।
परिणाम जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा रही है। इसके लिए अगले दो दिनों के भीतर नामांकन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी, जिसके तुरंत बाद सामर्थ पोर्टल के जरिए मेधा सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सितंबर माह के भीतर ही नामांकन की पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना ही नामांकन की गारंटी नहीं है, बल्कि दाखिला पूरी तरह प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार विषयवार और कोटिवार मेधा सूची के अनुसार ही दिया जाएगा। इसके साथ ही, जिस अभ्यर्थी को जो कॉलेज या विभाग आवंटित किया जाएगा, उन्हें अनिवार्य रूप से वहीं दाखिला लेना पड़ेगा। इस बार इतिहास, भूगोल, भौतिकी और गणित जैसे प्रमुख विषयों में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षार्थियों की उपस्थिति भी इन्हीं विषयों में सर्वाधिक रही, जिसके चलते इन विषयों में मुकाबला कड़ा रहेगा और कट-ऑफ अंक काफी अधिक जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश

ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास

DSSSB ASO Admit Card 2026 जारी, 21 सितंबर से परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

AIAPGET 2026 Result Out: Direct Download Link, Steps to Download

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 30 से शुरू होगा

औरंगाबाद में 255 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में परीक्षा शुरू: 11वीं, 12वीं के करीब 60 हजार परीक्षार्थी हो रहे शामिल; पहले दिन साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा - Aurangabad (Bihar) News

बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी: 30 सितंबर तक...

MHT-CET Admission 2026: BTech दाखिले का नया ट्रेंड, कंप्यूटर इंजीनियरिंग बनी छात्रों की पहली पसंद, देखें डिटेल
ताज़ा ख़बरें
- समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें - admission process begins at shri ram janaki medical college in samastipur
- रेलवे में बंपर भर्ती: जूनियर इंजीनियर समेत 3993 पदों पर पहले चरण की परीक्षा 27 अक्टूबर से होगी, शेड्यूल्ड जारी - rrb recruitment for technician 3993 posts exam schedule released from to oct 27
- एमपी बीएड एडमिशन 2026 (MP BEd Admission) : फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन डेट्स देखें
- DSSSB Exam Calendar 2026 PDF जारी, यहां देखे पूरा एग्जाम शेड्यूल
- सारण: बोर्ड परीक्षा तैयारी का नया ऑनलाइन मॉडल
- Railway JE Recruitment 2025 : सीबीटी-2 परीक्षा परिणाम जारी: 162 अभ्यर्थी DV के लिए शॉर्टलिस्ट, कटऑफ स्कोर भी जारी - rrb je recruitment 2025 cbt2 results out dv shortlist cutoff
- बिहार बोर्ड 11वीं तिमाही परीक्षा 2026 की आंसर की - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी
- राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम जारी - Dhamtari News

