होमटेक & AIसम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - Sirohi News
टेक & AI

सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - Sirohi News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Sirohi - Discussions Range From Education Policy To AI At The Conference सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - कॉपी लिंक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला सिरोही का दो दिवस…

19 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - Sirohi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sirohi

- Discussions Range From Education Policy To AI At The Conference

सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा

- कॉपी लिंक

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला सिरोही का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को क्षेत्रपाल खेतलाजी मंदिर, झांकर में शुरू हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों,

मुख्य अतिथि सीडीईओ महेंद्र कुमार नानीवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में आ रही मूलभूत चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार रखे। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समझने और उसका अध्ययन करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग को देखते हुए इसके जिम्मेदार और सकारात्मक इस्तेमाल पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईश्वरलाल पुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में विभिन्न विषयों पर विमर्श चल रहे हैं। ऐसे दौर में एकता, सामाजिक समरसता और संगठन की भावना विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए शिक्षकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता रामचंद्र रावल ने राष्ट्र और समाज के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विचार रखते हुए शिक्षकों की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एडीईओ अशोकपाल सिंह मीणा ने मैकाले की शिक्षा पद्धति के प्रभाव पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों और समाज में भारतीय दृष्टिकोण, राष्ट्रीय विचार एवं संस्कार विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार खंडेलवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली और शिक्षक हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

स्कूल को शिक्षण के साथ संस्कार और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाएं : द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता सुषमा बिश्नोई, राष्ट्रीय सह सचिव (महिला), ने ‘हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ’ की अवधारणा पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल को केवल शिक्षण का केंद्र न मानकर संस्कार, ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बना सकते हैं। स्वागताध्यक्ष नरेश चंद्र पुरोहित ने अतिथियों का अभिनंदन किया। जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन और जिला कोषाध्यक्ष डूंगर सिंह चारण ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें