तीन भाषा नीति: 9वीं में राहत की मांग पर सीजेआई क्या बोले? कक्षा 6 में 2027 से लागू करने पर विचार करेगा सीबीएसई
तीन भाषा नीति: 9वीं में राहत की मांग पर सीजेआई क्या बोले? कक्षा 6 में 2027 से लागू करने पर विचार करेगा सीबीएसई CBSE 3-Language Policy: सीबीएसई की तीन भाषा नीति मामले में कक्षा 9 के छात्रों को राहत देने की मांग पर सीजेआई…

सौजन्य से:- Amar Ujala
तीन भाषा नीति: 9वीं में राहत की मांग पर सीजेआई क्या बोले? कक्षा 6 में 2027 से लागू करने पर विचार करेगा सीबीएसई
CBSE 3-Language Policy: सीबीएसई की तीन भाषा नीति मामले में कक्षा 9 के छात्रों को राहत देने की मांग पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कक्षा 9 एक परिपक्व कक्षा है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने एसटीईएम विषयों को अधिक महत्व देने पर जोर दिया और पाठ्यक्रम संबंधी दिक्कतें बताईं। जानें पूरा मामला...
विस्तार
CBSE 3-Language Policy: सीबीएसई की तीन भाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान कक्षा 9 के छात्रों को भी राहत देने की मांग उठी। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “हर कोई बिना कुछ पढ़े मुफ्त में डिग्री चाहता है। यही संस्कृति हम बढ़ावा दे रहे हैं... कक्षा 9 एक परिपक्व कक्षा है।”
कक्षा 6 में तीन भाषा लागू करने पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
कक्षा 6 में तीन भाषा नीति लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को अहम सुझाव दिया है। अदालत ने बोर्ड से कहा है कि वह मौजूदा कक्षा 6 के छात्रों को राहत देने के लिए इस नीति को अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2027 से लागू करने पर विचार करे।
उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र अभी कक्षा 6 में हैं और इसी वर्ष तीन भाषाएं पढ़ना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति दी जा सकती है। सीबीएसई ने कहा कि वह इस सुझाव पर विचार करके मामले में नई जानकारी के साथ अदालत के सामने आएगा।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह सुझाव दिया। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे।
याचिका में क्या मांग की गई है?
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों और स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है तथा कुछ राज्यों की भाषा नीतियों से भी टकरा सकती है। वहीं, सीबीएसई का कहना है कि नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह कदम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और बहुभाषी शिक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
यह मामला सीबीएसई की तीन भाषा नीति से जुड़ा है, जिसके तहत कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई का प्रावधान किया गया है। मामले में कक्षा 6 के छात्रों के लिए भी राहत पर पहले अदालत ने सीबीएसई से अपने रुख पर दोबारा विचार करने को कहा था।
क्या है मामला?
- सीबीएसई ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य की है। इनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल करना जरूरी है।
- इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं।
- याचिकाकर्ताओं ने नीति लागू करने के तरीके और सीबीएसई के अधिकार को लेकर सवाल उठाए।
- मामले में कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई और एनसीईआरटी से जवाब मांगा और छात्रों पर अतिरिक्त पढ़ाई के दबाव को लेकर भी चर्चा हुई है।
- आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
IIT-Bombay closes lecture halls for overnight use; students voice concerns in campus magazine

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित

NEP 2020 Conclave to chart education roadmap for Northeast - Nagaland Tribune

Education Minister launches six-month NIOS bridge course for BEd primary teachers

PM Modi birthday: Delhi govt asks schools to light diyas on campus on PM Modi birthday today

आगरा कॉलेज: लॉ की 600 सीटों पर दाखिले का रास्ता हुआ साफ, बीसीआई से मिली मंजूरी

India promised 6% of GDP for education. Six years after NEP 2020, spending is still stuck

Victoria University Delhi Campus offers India Australian education
ताज़ा ख़बरें
- हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में 5623 शिक्षकों की मेरिट आधारित पोस्टिंग अटकी, शिक्षा विभाग अब इस नीति पर कर रहा काम
- Common evaluation, fewer schools to improve education
- India's academic freedom 'severely restricted', campus discourse stifled: Report
- यूओयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला सम्पन्न
- Clash breaks out between student groups of DU's Satyawati College in Bharat Nagar; vehicles damaged
- Tura Christian College marks 9th Foundation Day, first NEP-2020 batch of 68 students graduates
- Schools of India Education Summit 2026 to Bring Education Leaders Together in Khopoli
- Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

