होमकैंपसभारतीय छात्रा को साउथ कोरिया में मिली 96 लाख की स्कॉलरशिप, रहने-खाने का खर्चा भी कवर, साथ में मिल रहे ये फायदे
कैंपस

भारतीय छात्रा को साउथ कोरिया में मिली 96 लाख की स्कॉलरशिप, रहने-खाने का खर्चा भी कवर, साथ में मिल रहे ये फायदे

Study in South Korea: दक्षिण कोरिया में कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती हैं। ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप भी इन्हीं में से एक है। इसके लिए दुनियाभर से आवेदन आते हैं और भारत में बहुत ही कम लोगों को ये स्कॉलरशिप मिल पाती है। ऐसे मे…

31 अगस्त 2026 को 04:29 am बजे
भारतीय छात्रा को साउथ कोरिया में मिली 96 लाख की स्कॉलरशिप, रहने-खाने का खर्चा भी कवर, साथ में मिल रहे ये फायदे

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Study in South Korea: दक्षिण कोरिया में कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती हैं। ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप भी इन्हीं में से एक है। इसके लिए दुनियाभर से आवेदन आते हैं और भारत में बहुत ही कम लोगों को ये स्कॉलरशिप मिल पाती है। ऐसे में भारतीय छात्रा का स्कॉलरशिप पाना बड़ी उपलब्धि है।

Global Korea Scholarship: विदेश में हायर एजुकेशन हासिल करने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप बहुत जरूरी होती है। कई सारे देशों में भारतीय स्टूडेंट्स को लाखों रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है, लेकिन इन्हें हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। स्कॉलरशिप के लिए कॉम्पिटिशन ज्यादा रहता है और सीटें कम होती हैं। ऐसे में अगर किसी को स्कॉलरशिप मिलती है, तो ये अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है।

Hungary Scholarships 2025 for Indian Students | यूरोप में फ्री पढ़ाई करें Stipendium Hungaricum के साथ

ऐसी ही उपलब्धि जानू कुमारी ने हासिल की है, जो अब फुली-फंडेड स्कॉलरशिप पर साउथ कोरिया पढ़ने जा रही हैं। जानू कुमारी का सिलेक्शन प्रतिष्ठित 2026 ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप (GKS) के लिए हुआ है। इस स्कॉलरशिप के तहत वह दक्षिण कोरिया की सन मून यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करेंगी। भारतीय छात्रा की इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी ज्यादा खुश हैं।

ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप के तहत क्या-क्या मिल रहा है?

स्कॉलरशिप की अवधि 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2029 तक है।

स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्रा को साउथ कोरिया आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट भी मिल रहा है।

सन मून यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स करने के लिए कोई ट्यूशन फीस भी नहीं देनी है।

स्कॉलरशिप के जरिए रहने-खाने के लिए स्टाइपेंड भी दी जा रही है।

भारतीय छात्रा को कोई हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं लेना है, क्योंकि वो भी स्कॉलरशिप के जरिए कवर किया गया है।

स्कॉलरशिप की टोटल वैल्यू 96 लाख रुपये है, जो 3 सालों के दौरान दी जाएगी।

ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप क्या है?

भारतीय छात्रा जानू ने बताया कि ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप साउथ कोरिया के शिक्षा मंत्रालय के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (NIIED) द्वारा प्रदान की जाती है। हर साल इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और भारत से सीमित संख्या में स्टूडेंट्स का सेलेक्शन होता है। हर साल 2400 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसमें से 1900 स्कॉलरशिप सिर्फ मास्टर्स के लिए रिजर्व है। वैसे तो मास्टर्स 2 साल की होती है, लेकिन स्टूडेंट्स को 1 साल तक कोरियाई भाषा की पढ़ाई करवाई जाती है।

बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं जानू कुमारी

परिजनों के अनुसार, जानू बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। भारतीय छात्रा पिछले करीब 3 साल से ग्लोबल कोरिया स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए लगातार तैयारी कर रही थी। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया और इसे हासिल कर लिया। जानू कुमारी बिहार की रहने वाली हैं और उन्होंने भागलपुर स्थित शारदा झुनझुनवाला महिला महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।

लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें