सारण में AI शिक्षा की तैयारी, शिक्षकों को मिली आधुनिक...
सारण के स्कूली बच्चों को AI से पढ़ाने की तैयारी, छपरा में 116 शिक्षकों ने ली ट्रेनिंग सारण जिले के स्कूलों में AI शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देकर शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बन…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
सारण के स्कूली बच्चों को AI से पढ़ाने की तैयारी, छपरा में 116 शिक्षकों ने ली ट्रेनिंग
सारण जिले के स्कूलों में AI शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देकर शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने की तैयारी है. जानें क्या है यह पहल.
Saran AI training: सारण जिले के स्कूली बच्चों को आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के साथ शिक्षण प्रक्रिया को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाना है.
इसी कड़ी में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट एलीवेट के एजुकेट कार्यक्रम के तहत छपरा सदर स्थित जिला स्कूल के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 116 शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में AI की संभावनाओं, उपयोगिता और व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गयी.
AI टूल्स से पढ़ाई को बनाया जाएगा रोचक
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की डिजिटल दक्षता विकसित करना और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना था. शिक्षकों को AI आधारित डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में बताया गया.
इसके साथ ही पाठ योजना तैयार करने, शिक्षण सामग्री विकसित करने और कक्षा में आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गयी. इन तकनीकों के माध्यम से शिक्षकों को पढ़ाई को विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर जोर
कार्यक्रम में बिहार शिक्षा परियोजना के गुणवत्ता समन्वयक राजेश कुमार मांझी भी मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया.
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों से बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाने की अपील की गयी. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना और कक्षा में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना है.
शिक्षकों को दिए जा रहे इस प्रशिक्षण के बाद जिले में AI आधारित शिक्षण व्यवस्था को आगे बढ़ाने की तैयारी है. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था कब और किस स्तर पर शुरू होगी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आयी है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Pithoragarh News: पिथाैरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अब तक सिर्फ तीन दाखिले

Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर

NEP 2020-ni bidingo State Level Seminar-ko Shillong-o ong•ata

माधवपुरम के कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार: नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी - Madhavpuram Sector 1-4 News

Meghalaya flags teacher shortage, language hurdles in NEP 2020 rollout

Delhi University seeks campus safety audits, colleges must submit reports by October 12

Rajasthan governor calls for school education reforms

University of Colorado Denver to Open Branch Campus in India
ताज़ा ख़बरें
- Rekha Gupta Inspects Delhi University North Campus, Orders CCTV and Lighting Checks | Outlook India
- 'इन मर्दों का क्या भरोसा...' स्कूल के बच्चों का वायरल नारा पड़ा भारी, अमरोहा शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण - amroha school video ek kachori slogan sparks probe
- After chat with students, CM reviews blind spots, safety gaps on DU campus | Delhi News - The Times of India
- Delhi CM Rekha Gupta Inspects Delhi University Campus Area, Directs Action On Safety And Civic Issues -
- 'If any problem, tell me': CM Rekha Gupta interacts with girl students on North Campus - The Statesman
- Pralhad Joshi takes morning walk at IIT Madras, interacts with students
- Ministry of Education conducts nationwide screening to strengthen inclusive education for CwSN, 60000+ schools participate
- Campus alert: Classes online, exams on hold

