पटना : “युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- राज्य के युवा किसानों को मौसम पूर्वानुमान, डिजिटल उपकरणों एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण पटना, 09 अक्टूबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 9 अक…

सौजन्य से:- आर्यावर्त
- राज्य के युवा किसानों को मौसम पूर्वानुमान, डिजिटल उपकरणों एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
पटना, 09 अक्टूबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को “युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 7 से 9 अक्टूबर तक अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्णिया, वैशाली, बांका, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, जमुई, पटना एवं बक्सर जिलों से आए 20 युवा किसानों को मौसम पूर्वानुमान के आधार पर कृषि संबंधी निर्णय लेने तथा जलवायु-सहिष्णु एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि मौसम परामर्श किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इनके आधार पर सिंचाई, बुवाई, फसल प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण संबंधी उचित निर्णय लेकर कृषि जोखिमों को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने खेतों में अपनाने का आह्वान किया।
भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने मौसम आधारित कृषि नियोजन, जल संसाधनों के कुशल उपयोग तथा डिजिटल तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मौसम संबंधी मोबाइल ऐप एवं वेबसाइटों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को भारत मौसम विज्ञान विभाग की पूर्वानुमान एवं चेतावनी सेवाओं, कृषि मौसम परामर्श, समेकित कृषि प्रणाली, फसलों एवं कीट-रोगों पर मौसम के प्रभाव, मौसम आधारित फसल बीमा, जलवायु-अनुकूल सब्जी उत्पादन और पशुधन प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल ऐप एवं वेबसाइटों के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान, वर्षा की संभावना, तापमान में बदलाव और प्रतिकूल मौसम की चेतावनियां प्राप्त करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को मौसम संबंधी जानकारी के आधार पर बुवाई, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन एवं फसल कटाई की योजना बनाने के तरीके भी समझाए गए। प्रतिभागियों ने संस्थान के अनुसंधान प्रक्षेत्र का भ्रमण कर सौर ऊर्जा आधारित जल प्रबंधन, मौसम-स्मार्ट सिंचाई तकनीकों तथा प्रतिकूल मौसम में मत्स्य पालन प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप कृषि कार्यों की योजना बनाने से उन्हें बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. संजीव कुमार, प्रभागाध्यक्ष, फसल अनुसंधान, तथा डॉ. मनीषा टम्टा, वैज्ञानिक (कृषि मौसम विज्ञान) ने किया। पाठ्यक्रम के सह-निदेशक डॉ. अनिर्बान मुखर्जी, डॉ. ए.के. दूबे, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. पी.के. सुंदरम एवं डॉ. आर.के. रमण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर केंद्र सख्त, खाली पद तुरंत भरने के दिए आदेश - centre concerned over jharkhand diet jcert teacher vacancies

Top Skill Development Courses to Boost Career in 2026

कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण प्रदाताओं का प्रदर्शन, 10 मांगों पर हुआ मंथन, दिवाली तक मिला भुगतान का आश्वासन

Buxar News: छह माह से बंद है कुशल युवा कार्यक्रम, प्रशिक्षण से युवा वंचित

बदायूं में शिक्षकों का प्रशिक्षण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा - Badaun News

Dhanbad News: हर्ल सिंदरी का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण समाप्त

Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal

पटना : युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
ताज़ा ख़बरें
- Edtech firm byteXL raises $9M as investors back college-linked AI skilling model
- सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू - nipun haryana mission primary teachers training begins in sonipat
- हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित
- CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ
- India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development
- स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
- Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू

