होमकैंपसबिक्रमगंज में आइसा-आरवाईए का कार्यकर्ता कन्वेंशन: केंद्र सरकार की नीतियोंस नई शिक्षा नीति का विरोध - Bikramganj News
कैंपस

बिक्रमगंज में आइसा-आरवाईए का कार्यकर्ता कन्वेंशन: केंद्र सरकार की नीतियोंस नई शिक्षा नीति का विरोध - Bikramganj News

- Hindi News - Local - Bihar - Rohtas - Bikramganj - Bikramganj Convention: AISA RYA Protest Against New Education Policy & Government बिक्रमगंज में आइसा-आरवाईए का कार्यकर्ता कन्वेंशन:केंद्र सरकार की नीतियोंस नई शिक्षा न…

1 सितंबर 2026 को 03:29 am बजे
बिक्रमगंज में आइसा-आरवाईए का कार्यकर्ता कन्वेंशन:  केंद्र सरकार की नीतियोंस नई शिक्षा नीति का विरोध - Bikramganj News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Rohtas

- Bikramganj

- Bikramganj Convention: AISA RYA Protest Against New Education Policy & Government

बिक्रमगंज में आइसा-आरवाईए का कार्यकर्ता कन्वेंशन:केंद्र सरकार की नीतियोंस नई शिक्षा नीति का विरोध

- कॉपी लिंक

बिक्रमगंज में सोमवार को आइसा (AISA) और इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। इस कन्वेंशन में भाकपा-माले के जिला सचिव जवाहरलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों तथा नई शिक्षा नीति की आ

अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि देश राजनीतिक संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित करने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सरकार द्वारा संरक्षित गिरोह छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

सिंह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार एनसीईआरटी की पुस्तकों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें परोस रही है और पाठ्यक्रमों से इतिहास को मिटाया जा रहा है। उन्होंने बिहार में सरकारी विद्यालयों को भगवा रंग में रंगने और उनके नाम बदलकर "सरकारी विद्या निकेतन" किए जाने का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 25 सरकारी विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण गरीबों के बच्चों के पढ़ने वाले स्कूलों की स्थिति बदहाल हो रही है। सिंह ने क्लास वन की नौकरियों में प्रतियोगिता परीक्षा के बजाय लेटरल एंट्री से अधिकारियों की बहाली को आईएस-आईपीएस की तैयारी करने वाले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया।

जवाहरलाल सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र-युवा आंदोलन ने देश के हर कोने को प्रभावित किया है। उन्होंने इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए 6 सितंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले छात्र-युवा संसद में रोहतास से बड़ी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।

कन्वेंशन में रोहतास से 100 छात्र-युवाओं को पटना ले जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाकपा-माले के जिला कमेटी सदस्य रविशंकर राम, राजेश कुमार, असगर हुसैन, धर्मवीर कुमार, शिवशंकर राम और राहुल कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें