CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट - cbse datesheet 2027 will the cbse class 10 and 12 board exam date sheet be released this week read the full update
CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट सीबीएसई द्वारा संभावित CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 इस वीक में आ सकती है। परीक्षाएं फरवरी 2027 माह से स्टार्ट की जाएंगी…

सौजन्य से:- Jagran
CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट
सीबीएसई द्वारा संभावित CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 इस वीक में आ सकती है। परीक्षाएं फरवरी 2027 माह से स्टार्ट की जाएंगी।
HighLights
- सीबीएसई डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर होगी जारी।
- पिछले साल संभावित टाइम टेबल 24 सितंबर को हुआ था जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को पर्याप्त तैयारी करने का मौका देने के लिए कई महीने पहले टाइम टेबल जारी कर देता है। पिछले वर्ष भी बोर्ड द्वारा संभावित डेटशीट 24 सितंबर को जारी कर दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि इस वीक में CBSE 10th 12th Time Table 2027 जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर बोर्ड द्वारा अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी।
पिछले वर्ष 110 दिन पहले आई थी फाइनल डेटशीट
सीबीएसई बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष 110 दिन पहले यानी कि 30 अक्टूबर को फाइनल डेटशीट जारी की गई थी। देशभर में सीबीएसई बोर्ड द्वारा सबसे पहले टाइम टेबल की घोषणा की जाती है।
टाइम टेबल कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सीबीएसई सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल 2027 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा, आपको जिस कक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद आप डेट एवं परीक्षा का विषय चेक कर सकते हैं।
फरवरी माह में परीक्षाएं होंगे स्टार्ट
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हर साल फरवरी माह से की जाती है। जहां 10th क्लास की परीक्षाएं मार्च माह तक वहीं 12th क्लास की परीक्षाएं अप्रैल माह तक चलती हैं जिसमें 40 से 50 लाख स्टूडेंट्स भाग लेते हैं।
शिफ्ट टाइमिंग
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। हालांकि, किसी पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो किसी पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27, परीक्षा आंसर की और समाधान (21 सितंबर)

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 आवंटन सूची (जारी), काउंसलिंग, प्रवेश तिथि

Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...: ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News

जयनगर के शारदा विद्या मंदिर में सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित, कक्षावार मेधावी विद्यार्थियों को मिला स्थान

RRB Group D Result 2026 जल्द जारी, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

बिहार बोर्ड 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की आंसर की – गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयवार समाधान

बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 (Bihar B.Ed Counselling 2026) - इंस्टेंट ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया जारी
ताज़ा ख़बरें
- स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए 495 छात्र-छात्राएं
- परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार
- यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR: मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप - Mau News
- D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी
- VKSU PG Entrance Exam: रिजल्ट के साथ जारी होगी विषयवार कटऑफ
- Govt Jobs 2026: बिना परीक्षा 32447 पद, रेलवे, GDS, SBI समेत इन विभागों में बंपर भर्ती, 10वीं पास को भी मौका
- Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की तैयारी, कब होगी परीक्षा? जानें अपडेट
- 171 IIT students died unnatural deaths in 20 years, 82% suicides on campus: IIT alumnus' report

