यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR: मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप - Mau News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mau - UP Board Exam Fraud | Teacher FIR Filed In Mau | College Debarred यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR:मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mau
- UP Board Exam Fraud | Teacher FIR Filed In Mau | College Debarred
यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR:मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप
- कॉपी लिंक
मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में मां शकुंतला इंटर कॉलेज अमारी के शिक्षक प्रयास राय के खिलाफ सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई 19 तारीख को शाम छह बजे यूपी बोर्ड परीक्षा समिति के फैसले के बाद की गई। मामले की जांच पूरी होने तक संबंधित कॉलेज को भी डीबार घोषित किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिना योग्यता प्रयोगात्मक परीक्षा लेने का आरोप
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की बैठक में शिक्षक प्रयास राय के खिलाफ शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना निर्धारित योग्यता के ली थी।
डीआईओएस के मुताबिक, शिक्षक के शैक्षिक दस्तावेज कई बार मांगे गए, लेकिन कॉलेज की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा समिति ने आरोपी परीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जांच पूरी होने तक कॉलेज को डीबार रखने का निर्णय लिया।
सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों के कानून में केस
सरायलखंसी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मां शकुंतला इंटर कॉलेज अमारी के शिक्षक प्रयास राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर, स्टाफ ने की मदद तो नपेंगे अधिकारी

VKSU PG Entrance Exam: रिजल्ट के साथ जारी होगी विषयवार कटऑफ

Govt Jobs 2026: बिना परीक्षा 32447 पद, रेलवे, GDS, SBI समेत इन विभागों में बंपर भर्ती, 10वीं पास को भी मौका

Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की तैयारी, कब होगी परीक्षा? जानें अपडेट

UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre

एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम
ताज़ा ख़बरें
- स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका
- Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें
- एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
- मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
- बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू
- UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर
- उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
- We will revolt: IIT Bombay professor on academic freedom and scientific temperament

