होमस्किल्सGhumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी
स्किल्स

Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी Ghumla News: गुमला में डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति और युवाओं को रोजगार से जोड…

20 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

सौजन्य से:- Hindustan

Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

Ghumla News: गुमला में डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई। स्थानीय मांग के अनुसार प्रशिक्षण देने और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया।

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कौशल समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षण की स्थिति और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की समीक्षा की गयी। यूएनडीपी परियोजना के सहायक ने जिला कौशल विकास योजना की जानकारी दी। विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधियों ने पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और उपलब्धियों से संबंधित रिपोर्ट रखी। आईटीआई व जिला नियोजनालय के प्रतिनिधियों ने भी अपने विभागों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक का उद्देश्य

डीसी ने जिला कौशल विकास योजना के तहत संचालित अभियानों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में स्थानीय मांग, रोजगार की संभावनाओं और उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रेड शामिल किये जाएं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं के रोजगार से जुड़ाव की स्थिति की प्रभावी निगरानी भी होनी चाहिए।

युवाओं के लिए अवसर

डीसी ने स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध पर्यटन स्थलों से युवाओं को जोड़कर स्वरोजगार के अवसर विकसित किये जा सकते हैं। बैठक में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बाजार से जोड़ने पर चर्चा हुई। डीसी ने अधिकारियों व प्रशिक्षण केंद्रों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति और केवल अभ्यर्थियों की संख्या दिखाने से परिवार व समाज का भला संभव नहीं है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी
स्किल्स

खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी

Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens
स्किल्स

Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
स्किल्स

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम
स्किल्स

पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम

Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
स्किल्स

Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू:  सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News
स्किल्स

भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू: सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News

सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू:  30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News
स्किल्स

सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू: 30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News

SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग
स्किल्स

SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग

ताज़ा ख़बरें