भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू: सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shrawasti - Khairykalan - Bhinga News: SSB Skill Development Training Launch By MLA Indrani Verma भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू:सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने औ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shrawasti
- Khairykalan
- Bhinga News: SSB Skill Development Training Launch By MLA Indrani Verma
भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू:सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ
- कॉपी लिंक
भिनगा में शनिवार को सीमावर्ती इलाकों के युवाओं और ग्रामीणों को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत दो कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं।
इन प्रशिक्षणों का शुभारंभ रियर हेडक्वार्टर भैंसाईनाका में किया गया। भिनगा विधायक श्रीमती इन्द्राणी वर्मा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं।
विधायक ने समवाय गुज्जरगौरी क्षेत्र की 15 सीमावर्ती महिलाओं और पुरुषों के लिए 20 दिवसीय कुटीर उद्योग (हस्तशिल्प) प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, समवाय भैंसाईनाका क्षेत्र के 15 युवाओं के लिए 20 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण भी शुरू किया गया।
श्रीमती वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को व्यावसायिक और तकनीकी दक्षता देकर आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प प्रशिक्षण में उत्पाद बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी।
वहीं, सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण में सौर ऊर्जा उपकरणों को लगाने और उनके रखरखाव का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर आयोजित हुआ। इस दौरान कई अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रशिक्षक, जवान और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी

Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम

Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू: 30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News

SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग
ताज़ा ख़बरें
- Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishvavidyalaya hosts skill development training for women - The Tribune
- बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
- रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
- कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News
- AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases
- कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
- यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR: मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप - Mau News

