एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के छात्र अब एमटेक में दाखिला ले सकेंगे। एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में तय पात…

सौजन्य से:- Amar Ujala
एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के छात्र अब एमटेक में दाखिला ले सकेंगे। एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में तय पात्रता नियम पूरे करने पर प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विस्तार
इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स और बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च स्नातक एमटेक और एमई की पढ़ाई कर सकेंगे। एआईसीटीई ने नियमों में बदलाव किया है। एकेडमिक मोबिलिटी और इंटरडिसिप्लिनरी को बढ़ावा देने के मकसद से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च) के छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।
हालांकि, यह छात्र एमई और एमटेक कोर्स में उन्हीं विषयों को चुन सकते हैं, जोकि उनकी स्नातक डिग्री से मिलते होंगे। इसके अलावा, पहले से एमएससी ग्रेजुएट को जिन विषयों में दाखिले का प्रावधान है, उन्हें शामिल किया गया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च वाले स्नातकों के लिए एमई या एमटेक में दाखिला पात्रता नियमों में बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत यह बदलाव किया गया है। हालांकि दाखिला एआईसीटीई द्वारा निर्धारित विषय या कोर्स-वार पात्रता मानदंडों के तहत होगा।
एमटेक दाखिले के लिए शैक्षणिक पात्रता जरूरी
उम्मीदवार के पास संबंधित एमई या एमटेक कोर्स के लिए आवश्यक एकेडमिक बैकग्राउंड होना जरूरी है, जिसमें निर्धारित पूर्व-आवश्यक विषय और क्रेडिट शामिल हैं। न्यूनतम प्रतिशत अंक या सीजीपीए, प्रवेश परीक्षा, डोमेन ज्ञान मूल्यांकन या पूर्व-आवश्यक/ब्रिज कोर्स से संबंधित उपयुक्त पात्रता आवश्यकताएं भी पूरी करनी होंगी। इसका मकसद, पीजी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के एकेडमिक मानक और गुणवत्ता कायम रखना है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UP Board: ऑनलाइन उपस्थिति सुधारने वाले स्कूलों को फायदा, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने का मजबूत होगा दावा - up board schools online attendance boosts to be exam centre

डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू
ताज़ा ख़बरें
- UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर
- उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
- IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in
- एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें
- UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News
- सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी
- एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
- Cambridge backs flexible schooling, aligns curriculum with NEP 2020 vision: Officials

