होमकैंपसगुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला कोबरा सांप, कैंपस में मचा हड़कंप
कैंपस

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला कोबरा सांप, कैंपस में मचा हड़कंप

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला कोबरा सांप, कैंपस में मचा हड़कंप हिसार के जीजेयू यूनिवर्सिटी के होस्टल में कोबरा सांप निकालने से पूरे होस्टल में हड़कंप मच गया. Published : September 11, 2026 at 8:27 PM IST |…

11 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला कोबरा सांप, कैंपस में मचा हड़कंप

सौजन्य से:- etvbharat.com

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला कोबरा सांप, कैंपस में मचा हड़कंप

हिसार के जीजेयू यूनिवर्सिटी के होस्टल में कोबरा सांप निकालने से पूरे होस्टल में हड़कंप मच गया.

Published : September 11, 2026 at 8:27 PM IST

|Updated : September 11, 2026 at 8:32 PM IST

हिसारः गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के छात्रों के होस्टल में कोबरा सांप आने से हड़कंप मच गया. सिक्योरिटी गार्डों ने कोबरा सांप का रेस्क्यू करके निकाला और बाद में जंगल में छोड़ दिया. सांप बाथरूम में छिपा था और किसी स्टूडेंट ने सांप को देखा और होस्टल अटेंडेंट को सूचित किया. अटेंडेंट व अन्य लोग बाथरूम में सांप को निकालने के लिए पहुंचे तो सांप बाथरूम में पाइप के पीछे छिप गया. बाद में सिक्योरिटी गार्डों ने काफी खोजबीन कर बाहर निकाला.

होस्टल नंबर 4 में घुसा था कोबराः होस्टल नंबर चार में रहने वाले छात्र हर्ष ने बताया कि सांप किसी खुले स्थान से होस्टल नंबर चार की B विंग में बने बाथरूम में घुस गया था. उसे निकालने की कोशिश की गई लेकिन सांप नहीं मिला. छात्र ने बताया कि बाद में बाथरूम को बंद कर दिया गया. रात में छात्रों ने बाथरुम में सांप के हलचल होने पर गेट खोल कर देखा तो इसकी सूचना डायल 112 और यूनिवर्सिटी होस्टल के वार्डन सिक्योरिटी गार्ड को सूचित किया. कई सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और कोबरा का रेस्क्यू करके उसे जंगल वाले सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

जहरीले जानवरों से सुरक्षा की मांगः ओबीसी छात्र संगठन के नेता व जीजेयू के स्कॉलर सतपाल ने कहा कि होस्टल नंबर चार में कोबरा सांप किसी स्थान से आ गया था और बाथरूम में घुस गया था. होस्टल के गार्डों ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया. सतपाल ने कहा कि वे यूनिवर्सिटी प्रशासन से छात्रों की ओर से ज्ञापन सौंपकर जहरीले जानवरों से होस्टल को सुरक्षित करने की मांग की जायेगी.

कितना खतरनाक है कोबरा सांप: कोबरा सबसे विषैले जीवों में एक माना जाता है. खतरा महसूस होने पर गर्दन का फन फैला देता है. Indian cobra का फैलाव बहुत बड़े क्षेत्र में है. यह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है. हरियाणा में भी इसकी मौजूदगी दर्ज है.

जानलेवा हो सकता है कोबरा का दंशः Indian cobra का venom मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिक होता है, यानी यह नसों और मांसपेशियों के बीच संदेशों को प्रभावित कर सकता है. गंभीर जहर चढ़ने पर पलकें गिरना, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी/लकवा जैसी जानलेवा स्थिति हो सकती है. काटने की जगह पर दर्द और सूजन/ऊतक को नुकसान भी हो सकता है. आम तौर पर लगभग 1–1.5 मीटर के आसपास कोबरा की लंबाई होती है. बड़े specimens इससे लंबे भी हो सकते हैं. रंग भूरा, काला, पीला-भूरा या धूसर जैसा अलग-अलग क्षेत्रों में हो सकता है.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें