DU North Campus: हिंदू कॉलेज, मिरांडा, SRCC में दाखिले के लिए कितने नंबर जरूरी, डीयू नॉर्थ कैंपस कॉलेज लिस्ट
Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन चल रहे हैं। डीयू के अच्छे काॅलेजों में दाखिले के लिए अच्छा कंप्टीशन रहता है। यूनिवर्सिटी के नाॅर्थ कैंपस काॅलेजों, जैसे- हिंदू काॅलेज, मिरांडा हाउस, सेंट स्ट…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन चल रहे हैं। डीयू के अच्छे काॅलेजों में दाखिले के लिए अच्छा कंप्टीशन रहता है। यूनिवर्सिटी के नाॅर्थ कैंपस काॅलेजों, जैसे- हिंदू काॅलेज, मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस, SRCC और हंसराज काॅलेज आदि के पॉपुलर कोर्स के लिए अलग-अलग कैटेगरी के स्टूडेंड्स के लिए CUET नंबर की जरूरत होती है। इसलिए यहां डिटेल में जानें।
B.A. (Hons) HistoryDU North Campus Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नाॅर्थ कैंपस में देश के कुछ अच्छे काॅलेज हैं। इनमें हिंदू काॅलेज, मिरांडा हाउस और श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स (SRCC), सेंट स्टीफंस काॅलेज, हंसराज आदि शामिल हैं। हर साल लाखों छात्र CUET स्कोर के माध्यम से इन संस्थानों में एडमिशन का सपना देखते हैं। दाखिले के पिछले साल के ट्रेंड्स के अनुसार इन काॅलेजों में कैटेगरी वाइज स्टूडेंट्स को सीटें अलाॅट की जाती हैं।
अगर आप इस बार यहां एडमिशन के लिए सोच रहे हैं तो इन कॉलेजों में कई प्रमुख कोर्सेस के लिए जनरल कैटेगरी की कटऑफ अक्सर 880 से 970+ नंबर के बीच होती है। यहां विस्तार से डीयू नाॅर्थ कैंपस काॅलेज की लिस्ट और एडमिशन के बारे में समझ लें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस काॅलेज की लिस्ट
DU के नाॅर्थ कैंपस के टाॅप काॅलेजों में हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस और SRCC शामिल हैं। डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस अपनी अच्छी पढ़ाई-लिखाई के लिए मशहूर है। यहां के कॉलेजों में एडमिशन के लिए बहुत कड़ा मुकाबला होता है और यह मुख्य रूप से CUET स्कोर पर होता है। DU नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों की लिस्ट इस प्रकार है-
हिंदू कॉलेज
मिरांडा हाउस
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
सेंट स्टीफंस कॉलेज
हंसराज कॉलेज
रामजस कॉलेज
किरोड़ीमल कॉलेज
दौलत राम कॉलेज
लेडी इरविन कॉलेज
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फाॅर विमेन
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज
सत्यवती कॉलेज
लक्ष्मीबाई कॉलेज।
हिंदू कॉलेज, मिरांडा, SRCC में दाखिले के लिए कितने नंबर जरूरी?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अच्छे काॅलेजों में शामिल हिंदू काॅलेज, मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफंस, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में दाखिले के लिए कंप्टीशन टफ माना जाता है। यहां पसंदीदा कोर्स में एडमिशन के लिए CUET में अच्छे स्कोर की जरूरत होती है। 2025 के पहले राउंड के डेटा और कैटेगरी वाइज सीयूईटी स्कोर (1000 में से) के ट्रेंड्स को देखा जाए तो यहां BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और BCom (ऑनर्स) के लिए स्कोर ज्यादा होता है, जबकि साइंस कोर्स के लिए थोड़े कम होते हैं। यहां अनुमानित स्कोर देखें- नोट- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज, मिरांडा, SRCC और अन्य काॅलेजों में दाखिले के लिए अंकों की जानकारी पिछले साल के ट्रेंड्स और अनुमान के आधार पर दी गई है। इस बार एकेडमिक सेशन के लिए इनमें बदलाव हो सकता है। स्टूडेंट्स जिस काॅलेज के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी नंबर, कटऑफ और एडमिशन संबंधित पूरी जानकारी DU CSAS पोर्टल पर जरूर देखें।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

