होमकैंपसढुंगीधार प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट क्लास में नौनिहाल सीख रहे आखर ज्ञान
कैंपस

ढुंगीधार प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट क्लास में नौनिहाल सीख रहे आखर ज्ञान

ढुंगीधार प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट क्लास में नौनिहाल सीख रहे आखर ज्ञान पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है. By ETV Bharat Uttarakhand Tea…

13 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
ढुंगीधार प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट क्लास में नौनिहाल सीख रहे आखर ज्ञान

सौजन्य से:- ETV Bharat

ढुंगीधार प्राइमरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट क्लास में नौनिहाल सीख रहे आखर ज्ञान

पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 13, 2026 at 9:05 AM IST

टिहरी: टिहरी गढ़वाल का पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार आधुनिक शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मिसाल बनकर उभर रहा है. यहां स्मार्ट कक्षाओं और डिजिटल बोर्ड के साथ बच्चों को खेल, योग, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों का भी बेहतर मंच मिल रहा है. यही नहीं विद्यालय को प्रदेश स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार भी मिल चुका है.

बेहतर शिक्षा पर जोर: ढुंगीधार स्थित इस विद्यालय में वर्तमान में 114 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें 59 बालिकाएं और 55 बालक शामिल हैं. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए छह शिक्षक कार्यरत हैं. विषयवार शिक्षकों और कक्षाओं की व्यवस्था से बच्चों को पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिल रहा है. विद्यालय में तीन कक्षाओं में स्मार्ट टीवी की सुविधा उपलब्ध है. डिजिटल बोर्ड और वीडियो सामग्री के जरिए बच्चों को कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझाया जाता है. वहीं छह कंप्यूटर और एक लैपटॉप के साथ पुस्तकालय कॉर्नर बच्चों में डिजिटल ज्ञान और पढ़ने की आदत विकसित करने में मदद कर रहा है.

राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखा चुके बच्चे: विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक और रचनात्मक विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. योग, खेल, स्कूल बैंड और सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाता है. विद्यालय के आठ बच्चे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं.

बच्चों की पढ़ाई का नया माध्यम: बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने के लिए विद्यालय में ‘जादू का पिटारा’ का उपयोग किया जा रहा है. इसके माध्यम से गणित, विज्ञान और अन्य विषयों को खेल और गतिविधियों के जरिए समझाया जाता है, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रदेश और जिला स्तर पर मिल चुके पुरस्कार: ढुंगीधार विद्यालय ने स्वच्छता के क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल की हैं. वर्ष 2024-25 में विद्यालय को प्रदेश स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार मिला, जबकि जनपद स्तर पर विद्यालय को दो बार स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बच्चों के लिए बेहतर सीखने का माहौल तैयार कर रहा है.

विद्यालय का प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है. जहां वे पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा को निखार सकें.

-मोर सिंह असवाल,प्रधानाचार्य-

बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं: विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध हैं. मध्याह्न भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार दिया जाता है. वहीं हर माह अभिभावक बैठक आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों को लेकर संवाद किया जाता है.

जवाहर नवोदय में भी चयन, बच्चों को मिल रहा आगे बढ़ने का मंच: विद्यालय के विद्यार्थियों का समय-समय पर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन भी होता रहा है. इससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह है. विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को शिक्षा के साथ प्रतियोगी माहौल और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिलें.

बाला योजना के तहत विद्यालयों में पेंटिंग, सौंदर्यीकरण और बालानुकूल फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है. डिजिटल संसाधनों के साथ खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और अभिभावकों की सहभागिता के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

- कमला, मुख्य शिक्षा अधिकारी-

ढुंगीधार विद्यालय की तस्वीर बताती है कि आधुनिक सुविधाओं, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है. स्मार्ट कक्षाओं से लेकर खेल और रचनात्मक गतिविधियों तक, विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का मंच तैयार कर रहा है.

पढ़ें-

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें