होमकैंपसHPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी
कैंपस

HPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी

HPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी विद्यालयों को बोर्ड के School User Login पर उपलब्ध “Online Registration” विकल्प के माध्यम से पात्र परीक्षार्थियों का पंजीकरण…

8 सितंबर 2026 को 05:29 pm बजे
HPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी

सौजन्य से:- etvbharat.com

HPBOSE: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी

विद्यालयों को बोर्ड के School User Login पर उपलब्ध “Online Registration” विकल्प के माध्यम से पात्र परीक्षार्थियों का पंजीकरण करवाना होगा.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 8, 2026 at 10:30 PM IST

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड से संबद्ध राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा नवमीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के नियमित परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू की गई है.

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, "परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद 500 रुपये प्रति विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करवाने की अवधि 16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक रहेगी. नियमित परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है".

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि विद्यालयों को बोर्ड के School User Login पर उपलब्ध “Online Registration” विकल्प के माध्यम से पात्र परीक्षार्थियों का पंजीकरण करवाना होगा. पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.

डॉ. राजेश शर्मा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों एवं कक्षा प्रभारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का पंजीकरण सुनिश्चित करें. पंजीकरण के दौरान विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कक्षा एवं श्रेणी (Category) सहित सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक जांचने के बाद ही दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा असुविधा उत्पन्न न हो.

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य और उनके शैक्षणिक हित बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. बोर्ड परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. समय पर पंजीकरण होने से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों एवं संचालन को भी सुचारू बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और समय पर पंजीकरण न करवाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक की होगी.

डॉ. शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि “हर पात्र विद्यार्थी का पंजीकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रशासनिक लापरवाही अथवा देरी के कारण परीक्षा प्रक्रिया से प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और परीक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी हितैषी बनाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: प्रूफ रीडर भर्ती, 18 और उम्मीदवारों को मिला मौका, इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें