डीसी बेसिक शिक्षा ने एफएलएन प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं पर लगाई: प्रोजेक्टर ऑन कराकर शिक्षकों से सवाल पूछे, टॉयलेट गंदगी पर जताई नाराजगी - Patara(Kanpur Nagar) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Patara - Basic Shiksha Officer Inspection: FLN Training Review In BRC School डीसी बेसिक शिक्षा ने एफएलएन प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं पर लगाई:प्रोजेक्टर ऑन कराकर शिक्षकों से स…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Patara
- Basic Shiksha Officer Inspection: FLN Training Review In BRC School
डीसी बेसिक शिक्षा ने एफएलएन प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं पर लगाई:प्रोजेक्टर ऑन कराकर शिक्षकों से सवाल पूछे, टॉयलेट गंदगी पर जताई नाराजगी
- कॉपी लिंक
कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार और कंपोजिट विद्यालय द्वितीय के सभा कक्ष में पांच दिन का एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा था। शनिवार को इसके चौथे दिन सुबह 11:30 बजे जिला समन्वयक (डीसी) बेसिक शिक्षा प्रबोध प्रताप सिंह ने दोनों केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्टर ऑन करवाकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता जांची और शिक्षकों से सवाल-जवाब किए।
निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक ने शिक्षकों को पूरी लगन से सीखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को पूरी तरह निपुण बनाया जा सकेगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों पर भी बात की। साथ ही आंगनबाड़ी और बालवाटिका में दी गई पढ़ाई की सामग्री के सही इस्तेमाल पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने शिकायत की कि प्रशिक्षण केंद्र के टॉयलेट और वॉशरूम की नियमित सफाई नहीं होती है। इस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को तुरंत साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सभी व्यवस्थाएं ठीक रखने की सख्त चेतावनी दी।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन एआरपी संजीव पांडेय, ऋचा जायसवाल और संदर्भदाता गरिमा सिंह चौहान व आनंद निगम ने किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता उदयवीर सिंह भदौरिया, व्यवस्थापक पंकज सक्सेना, तकनीकी शिक्षक पवन पटेल, इन्दीवर त्रिपाठी, हेमा सिंह और एआरपी अभिषेक सैनी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Round Table India unveils school project in Telangana under Freedom Through Education initiative

बंगाल विधानसभा में पेश होगा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी - west bengal university bill for staff transfers education reform

एआई लैब से परे: स्कूल नेताओं ने ईटीई एजुकेशन राउंडटेबल में प्रशिक्षित शिक्षकों, छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार का आह्वान किया

आईआईटी बॉम्बे और इंपीरियल कॉलेज लंदन ने अनुसंधान, नवाचार और शिक्षा में रणनीतिक साझेदारी शुरू की

प्रमुख एडटेक स्टार्टअप यूनीवो चैटजीपीटी पर विज्ञापन देने वाला पहला है

यूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र - ups project praveen skilling students for future jobs

Why India needs more university startups than campus placements

पूरी रात निर्माण करें, सुबह तक काम पर रखें: हैकाथॉन नए सिरे से भर्ती का क्षेत्र है
ताज़ा ख़बरें
- कक्षा 10 से 12 तक की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों को मिशन मोड में संशोधित किया जा रहा है: शिक्षा मंत्री
- 13 एआई एजुकेशन स्टार्टअप शिक्षण और सीखने में बदलाव ला रहे हैं
- जमशेदपुर में कोंडागांव कॉलेज के कोर्राम ने नई शिक्षा नीति पर पेश किया शोध पत्र - Jagdalpur News
- Building an AI-Ready Bharat: Edtech Startup UNIVO Education Joins PM’s Vision to Skill 10 Million Youth
- 10 promising European EdTech startups transforming how students learn | EU-Startups
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
- युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
- Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

