होमस्टूडेंट प्रोजेक्ट्सयूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र - ups project praveen skilling students for future jobs
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

यूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र - ups project praveen skilling students for future jobs

यूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र योगी सरकार 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत स्कूली छात्रों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देगी। इसका लक्ष्य 2026-27 तक 3,000…

6 सितंबर 2026 को 03:29 pm बजे
यूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र - ups project praveen skilling students for future jobs

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी, योगी सरकार के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से हुनरमंद बनेंगे हजारों छात्र

योगी सरकार 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत स्कूली छात्रों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देगी। इसका लक्ष्य 2026-27 तक 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना है।

HighLights

- स्कूली छात्रों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।

- 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत 3,000 से अधिक छात्र प्रशिक्षित होंगे।

- 300 घंटे की विशेष ट्रेनिंग 30 सितंबर तक शुरू होगी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्कूली शिक्षा को रोजगारपरक कौशल (Vocational Skills) से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यूपी कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि वे भविष्य के रोजगार और करियर के लिए स्कूल स्तर पर ही तैयार हो सकें।

30 सितंबर तक ट्रेनिंग शुरू करने का अल्टीमेटम

कौशल विकास मिशन ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी 31 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को सौंपी है। सभी चयनित संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर केंद्र की स्थापना, विद्यार्थियों का पंजीकरण और बैच गठन का काम पूरा कर लें। 30 सितंबर 2026 तक हर हाल में सभी केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य कर दिया गया है।

रुचि के अनुसार 300 घंटे की विशेष ट्रेनिंग

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के अनुसार, विद्यार्थियों को उनकी रुचि के आधार पर अपैरल, आईटी-आईटीईएस और मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स में ट्रेनिंग दी जाएगी। नियमित स्कूली पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रेनिंग की कुल अवधि 300 घंटे तय की गई है और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक बैच में अधिकतम 35 विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाएगा।

पोर्टल से निगरानी और 7 दिन में मिलेगी पाठ्य सामग्री

मिशन ने प्रशिक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक तय किए हैं। बैच को मंजूरी NCVET और NQR पोर्टल पर गहन जांच के बाद ही मिलेगी, ताकि केवल मान्यता प्राप्त जॉब रोल में ही ट्रेनिंग हो सके। इसके अलावा, बैच शुरू होने के सात दिन के भीतर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करानी होगी। सामग्री वितरण की हस्ताक्षरित रसीद और तस्वीरें संस्थाओं को मिशन के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

कागजों तक सीमित न रहे योजना: मिशन निदेशक

कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका जमीनी असर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के जरिए विद्यार्थी स्कूल में ही हुनरमंद बनें। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हमारी प्राथमिकता है, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह सक्षम बनेंगे।"

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Round Table India unveils school project in Telangana under Freedom Through Education initiative
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

Round Table India unveils school project in Telangana under Freedom Through Education initiative

डीसी बेसिक शिक्षा ने एफएलएन प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं पर लगाई:  प्रोजेक्टर ऑन कराकर शिक्षकों से सवाल पूछे, टॉयलेट गंदगी पर जताई नाराजगी - Patara(Kanpur Nagar) News
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

डीसी बेसिक शिक्षा ने एफएलएन प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं पर लगाई: प्रोजेक्टर ऑन कराकर शिक्षकों से सवाल पूछे, टॉयलेट गंदगी पर जताई नाराजगी - Patara(Kanpur Nagar) News

बंगाल विधानसभा में पेश होगा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
 - west bengal university bill for staff transfers education reform
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

बंगाल विधानसभा में पेश होगा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी - west bengal university bill for staff transfers education reform

एआई लैब से परे: स्कूल नेताओं ने ईटीई एजुकेशन राउंडटेबल में प्रशिक्षित शिक्षकों, छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार का आह्वान किया
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

एआई लैब से परे: स्कूल नेताओं ने ईटीई एजुकेशन राउंडटेबल में प्रशिक्षित शिक्षकों, छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार का आह्वान किया

आईआईटी बॉम्बे और इंपीरियल कॉलेज लंदन ने अनुसंधान, नवाचार और शिक्षा में रणनीतिक साझेदारी शुरू की
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

आईआईटी बॉम्बे और इंपीरियल कॉलेज लंदन ने अनुसंधान, नवाचार और शिक्षा में रणनीतिक साझेदारी शुरू की

प्रमुख एडटेक स्टार्टअप यूनीवो चैटजीपीटी पर विज्ञापन देने वाला पहला है
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

प्रमुख एडटेक स्टार्टअप यूनीवो चैटजीपीटी पर विज्ञापन देने वाला पहला है

Why India needs more university startups than campus placements
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

Why India needs more university startups than campus placements

पूरी रात निर्माण करें, सुबह तक काम पर रखें: हैकाथॉन नए सिरे से भर्ती का क्षेत्र है
स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स

पूरी रात निर्माण करें, सुबह तक काम पर रखें: हैकाथॉन नए सिरे से भर्ती का क्षेत्र है

ताज़ा ख़बरें