होमएग्ज़ाम्सयूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा
एग्ज़ाम्स

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से जारी किया गया परिणाम. यूपी PCS Mains Result घोषित. (etv bharat) By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

18 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा

सौजन्य से:- etvbharat.com

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से जारी किया गया परिणाम.

यूपी PCS Mains Result घोषित. (etv bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 18, 2026 at 8:40 AM IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गय है. इस परीक्षा में शामिल हुए 10,284 उम्मीदवारों में से 2,297 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर इंटरव्यू राउंड में अपनी जगह बनाई है. सफल अभ्यर्थी अपना रोल नंबर आयोग के आधिकारिक पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

भर्ती से जुड़े खास बातें

- कुल 28 अलग-अलग श्रेणियों के तहत 814 पदों पर चयन होना है.

- इनमें से 812 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा इसके लिए 2,297 अभ्यर्थियों को चुना गया है.

- शेष 2 पद ऐसे हैं जिनमें इंटरव्यू नहीं होगा; इनका अंतिम परिणाम सीधे फाइनल मेरिट के साथ घोषित किया जाएगा.

- मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच लखनऊ और प्रयागराज के केंद्रों पर हुआ था.

अगला चरण और जरूरी नियम

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के मुताबिक साक्षात्कार की तारीखें, जरूरी दिशा-निर्देश और पदों की प्राथमिकता (Preference) भरने की सूचना जल्द ही अलग से पोर्टल पर साझा की जाएगी.

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम आने के बाद ही मार्क्स और कट-ऑफ सार्वजनिक होंगे, इसलिए अभ्यर्थी इस संबंध में RTI न लगाएं.

कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिकाओं (जैसे अर्पित शिवम मिश्रा बनाम यूपी राज्य व अन्य, और राज्य से बाहर की महिला अभ्यर्थियों से जुड़ी विशेष अपील) के अंतिम फैसले के अधीन रखे गए हैं.

अभ्यर्थी कैसे देखें रिजल्ट: आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए इंटरव्यू लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. सामने आई पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News
एग्ज़ाम्स

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन:  फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन: फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 (3,284) जारी, टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट देखें
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 (3,284) जारी, टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट देखें

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म
एग्ज़ाम्स

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Muzaffarnagar News: 30 सितंबर के बाद तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: 30 सितंबर के बाद तय होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
एग्ज़ाम्स

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

ताज़ा ख़बरें