UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल UPPSC Result 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
UPPSC Result 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस परीक्षा में शामिल 10,284 परीक्षार्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग कुल 28 प्रकार के 814 पदों पर भर्तियां कर रहा है, जिनमें से 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर होगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। चयन प्रक्रिया में कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है।
लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से एक अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां घोषित की गई थीं। इनमें से एक प्रकार के पद की दो रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। इन दो पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाना है। आयोग ने इन 812 पदों के सापेक्ष 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।
न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या-4253/2026, अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा दाखिल विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
अंतिम परिणाम के बाद मिलेंगे अंक और कट ऑफ
आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी ने कहा है कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview

यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
ताज़ा ख़बरें
- UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी - up board exam new guidelines for application based questions
- CUET PG 2027 Exam Dates Announced by NTA, Check Complete Schedule
- BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
- लखनऊ में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों पर हड़ताल, भुगतान और परीक्षा में देरी से प्रशिक्षकों में नाराजगी
- Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका - bihar board exam 2027 deadline for filling out matric and intermediate exam forms extended opportunity to submit forms until this date
- He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF
- Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी
- NEP 2020 Conclave to chart education roadmap for Northeast - Nagaland Tribune

