आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम
आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम आरपीएससी एपीओ परिणाम 2026 जारी हो गया है। सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम
आरपीएससी एपीओ परिणाम 2026 जारी हो गया है। सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी यानी एपीओ भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 1 अक्तूबर 2026 को परिणाम पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसमें यह पता चलेगा कि उम्मीदवार को अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। एपीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया गया था।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
आरपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान के गृह विभाग यानी अभियोजन विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 371 पद भरे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले और निर्धारित मानदंडों के अनुसार योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के साथ आयोग की ओर से जारी कटऑफ और अन्य जरूरी जानकारी भी जरूर देखें।
RPSC APO रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Mains) for Asst. Prosecution Officer - 2026” लिंक को खोजें।
- संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें। कंप्यूटर या लैपटॉप पर Ctrl+F दबाकर रोल नंबर टाइप करने से इसे आसानी से खोजा जा सकता है।
- अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हैं।
आगे क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद है, उन्हें मेन्स परीक्षा के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा। उम्मीदवारों को अब मेन्स परीक्षा से संबंधित आयोग की आगामी सूचना पर नजर रखनी होगी। आरपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी तारीख, दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी अपडेट जारी करेगा। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से rpsc.rajasthan.gov.in चेक करते रहें और किसी भी अपडेट को केवल आधिकारिक स्रोत से ही देखें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC exam schedule 2026 released: Check JE, Delhi Police SI and CHSL examination dates

यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य: अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी - Ambedkarnagar News

इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी

Education Minister reviews NTA exam readiness, stresses secure and smooth conduct

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News
ताज़ा ख़बरें
- Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस
- Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India
- बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
- Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
- 82,563 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
- CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका: 10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News
- ‘No curfews, fix the streets instead’: Delhi students spotlight safety outside campus

