बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल रामगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने बैठक की। उपायुक्त ऋतुराज ने शिक्षकों की समन्वय बढ़ाने, स…

सौजन्य से:- Hindustan
बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
रामगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने बैठक की। उपायुक्त ऋतुराज ने शिक्षकों की समन्वय बढ़ाने, सिलेबस समय पर पूरा करने और पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए समाधान सुझाने की सलाह दी। स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिले के सरकारी विद्यालयों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों, विद्यालय प्रभारियों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई को गति दी जाए। उन्होंने हाल में संपन्न अर्धवार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और शिक्षा विभाग की टीम की सराहना की।
बैठक में सभी विषयों का सिलेबस निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थियों को रिवीजन और मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल सके। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी आईसीटी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने को कहा गया। जिन विद्यालयों में किसी विषय के शिक्षक नहीं हैं, वहां दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। वहीं, फिलो ऐप आधारित टू-वे लाइव इंटरएक्टिव डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से कोर्स पूरा कराने और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करने पर भी जोर दिया गया। ऑनलाइन कक्षाओं और उपस्थिति में लापरवाही पर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल सुधार का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, विद्यालयों के प्रधानाचार्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य

82,563 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका: 10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रामगढ़ में शुरू हुआ संपूर्ण शिक्षा अभियान

यूपी: प्रदेश के इन दो जिलों में नहीं होगी सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रवेश पत्र किए गए अपलोड

UP Board Exam 2027 : 52.55 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा देंगे, 82 हजार घटे: केंद्रों की संख्या भी होगी कम - up board exam 2027 52 lakh 55 thousand students this time in high school inter decrease than last time
ताज़ा ख़बरें
- BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी
- 12 किमी दूर जंगल के रास्ते परीक्षा देने जाते छात्र: वन्यजीवों का खतरा, पेरेंट्स चिंतित; चिल्हारी में केंद्र बनाने की मांग - Umaria News
- आरबीएसई कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा 2026: पूरा शेड्यूल देखें
- RRB ALP CBT-II Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड - rrb alp cbtii result 2026 and cutoff released and candidates can download from here
- NEET PG 2026 Result OUT: Direct Link, Official Website, How to Download
- 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, स्कूलों को निर्देश जारी - Chhipa Barod (Baran) News
- Inspiring Story: 59 की उम्र में 10वीं बोर्ड एग्जाम, गरीबी ने छीन लिया था पढ़ने का सपना, 37 साल बाद होगा पूरा
- पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने झाड़ू थाम संवारा परिसर, रोपे गेंदे के पौधे, कक्षाओं को भी चमकाया - students at the purvanchal university campus picked up brooms to spruce up the premises planted marigolds and spruced up the classrooms

