पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने झाड़ू थाम संवारा परिसर, रोपे गेंदे के पौधे, कक्षाओं को भी चमकाया - students at the purvanchal university campus picked up brooms to spruce up the premises planted marigolds and spruced up the classrooms
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने झाड़ू थाम संवारा परिसर, रोपे गेंदे के पौधे, कक्षाओं को भी चमकाया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के चौथे दिन डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिं…

सौजन्य से:- Jagran
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने झाड़ू थाम संवारा परिसर, रोपे गेंदे के पौधे, कक्षाओं को भी चमकाया
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के चौथे दिन डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने परिसर ...और पढ़ें
HighLights
- छात्रों ने 'सेवा मेरा योगदान' अभियान में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
- विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता, पौधरोपण और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।
- विद्यार्थियों ने डिवाइडरों पर गेंदे के पौधे रोपे, कक्षाएं भी चमकाईं।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के चौथे दिन विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता, पौधरोपण और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर के डिवाइडरों पर उगी अनावश्यक व सूखी घास को साफ किया। इसके बाद वहां कतारबद्ध तरीके से गेंदे के पौधे रोपे। यही नहीं, छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं की भी साफ-सफाई की और फर्नीचर व व्यवस्था को दुरुस्त कर कक्षा-कक्षों का सौंदर्यीकरण किया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह उत्साह और सेवा भाव पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभा रही है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, श्रमदान और टीम वर्क की भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजकुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यार्थी जिस निष्ठा से परिसर को संवारने में लगे हैं, वह सराहनीय है।
यही सहभागिता एक स्वच्छ और हरित परिसर की मजबूत नींव रखेगी।वार्डन डॉ. नितेश जायसवाल ने चतुर्थ दिवस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किया गया यह कार्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
शिक्षा नीति ने खोले नई संभावनाओं के द्वार : अनुराग

State board to frame Std IX-XII curriculum, prepare textbooks

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्य बल की बैठक

PGC seminar highlights student-centred approach under NEP 2020

India’s higher education growth faces faculty crunch, 34% teaching posts vacant: SBI Report

खेरागढ़ में शिक्षक संगम, 30 स्कूलों को किया सम्मानित: वैज्ञानिक शिक्षण और नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, 190 शिक्षक हुए शामिल - Rasulpur(Khairagarh) News

जनकल्याण योजनाओं व नई शिक्षा नीति की जानकारी से विद्यार्थियों को किया जागरूक

Times Higher Education World University Rankings 2027 OUT: IISc ranks 254; no Indian university in top 250- Moneycontrol.com
ताज़ा ख़बरें
- आगरा विवि: कैंपस में लॉ कॉलेज की बिल्डिंग तैयार, बीसीआई की मंजूरी का इंतजार; बीएएलएलबी-एलएलबी में अटके प्रवेश
- पहाड़ी परिस्थितियों को देख तय हो स्कूलों का समय, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन को भेजा प्रस्ताव - uttarakhand school timings teachers propose new schedule
- Lab assistants in school education department seek promotion, increase in basic pay
- John J. Kennedy | Flexibility on Paper: NEP 2020’s Hidden Hurdles to Student Mobility
- NEP 2020 brings meaningful changes in India’s education landscape
- One Bihar university may serve 10.3 lakh future students: India’s big college gap
- Begusarai News: अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी
- Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस

