पहाड़ी परिस्थितियों को देख तय हो स्कूलों का समय, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन को भेजा प्रस्ताव - uttarakhand school timings teachers propose new schedule
पहाड़ी परिस्थितियों को देख तय हो स्कूलों का समय, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन को भेजा प्रस्ताव उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों की समय सारणी में स…

सौजन्य से:- jagran.com
पहाड़ी परिस्थितियों को देख तय हो स्कूलों का समय, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन को भेजा प्रस्ताव
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों की समय सारणी में संशोधन ...और पढ़ें
HighLights
- उत्तराखंड शिक्षक संघ ने पहाड़ी परिस्थितियों हेतु स्कूल समय बदलने का प्रस्ताव भेजा।
- ग्रीष्मकाल में सुबह 7:30 से 1 बजे तक स्कूल संचालन की मांग की।
- शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से अलग रखने और पदोन्नति का प्रावधान।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय तदर्थ समिति ने प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों की समय सारणी में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संघ ने ग्रीष्मकाल में विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक और शीतकाल में सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक करने की मांग की है।
संघ के अनुसार 24 अप्रैल, 2026 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभागार में शिक्षक संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ)-2023 के प्रविधानों के अनुरूप विद्यालयों के संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चर्चा हुई। इसी क्रम में शिक्षक संघ ने अपने प्रस्ताव महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और निदेशक एससीईआरटी को भेजे हैं।
प्रस्ताव में विषय विशेषज्ञ व विषयगत शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति, विशेष प्रशिक्षकों की तैनाती तथा विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक एवं मानवीय संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से अलग रखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के चिह्नीकरण के बाद पदोन्नति एवं विशेष वेतन वृद्धि का प्रविधान करने की मांग की गई है।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान के 42वें संशोधन के बाद शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है। ऐसे में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय संचालन अवधि में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। संघ ने एनईपी और एनसीएफ के अन्य प्रावधानों को भी लागू करने का आग्रह किया है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Lab assistants in school education department seek promotion, increase in basic pay

John J. Kennedy | Flexibility on Paper: NEP 2020’s Hidden Hurdles to Student Mobility

NEP 2020 brings meaningful changes in India’s education landscape

One Bihar university may serve 10.3 lakh future students: India’s big college gap

Begusarai News: अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी

LU न्यू कैंपस में खाने के लिए प्रदर्शन: छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी; प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक - Lucknow News

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल - education department order school winter vacation new schedule announced

School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
ताज़ा ख़बरें
- पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train
- NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance
- India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research
- THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200
- चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं
- Meet Preeti Aghalayam, a chemical engineering student at IIT Madras, who worked as a researcher at MIT and took charge as the director to build an IIT in Africa
- वाराणसी DIET सारनाथ में नई शिक्षा नीति पर सेमिनार: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र आकलन पर हुई चर्चा - Faridpur (Sarnath) News
- बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को डायरेक्टरी होगी अपडेट

