होमस्किल्सबिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता
स्किल्स

बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता

बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता बिहार संग्रहालय समिति और बिहार कौशल विकास मिशन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को पर्यटन, कला, संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में प्रशिक्षण द…

18 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता

सौजन्य से:- livehindustan.com

बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता

बिहार संग्रहालय समिति और बिहार कौशल विकास मिशन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को पर्यटन, कला, संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में प्रशिक्षण देना है। इसमें तीन विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत 27 अक्तूबर से की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

बिहार संग्रहालय समिति और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के बिहार कौशल विकास मिशन के बीच शुक्रवार को करार हुआ। पर्यटन, संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं विरासत के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से दो वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर बिहार कौशल विकास मिशन की तरफ से मिशन निदेशक मनीष शंकर और बिहार संग्रहालय की ओर से अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजानी कुमार सिंह और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर की उपस्थिति में यह सम्पन्न हुआ। मौके पर अंजनी कुमार सिंह और कौशल किशोर ने कहा कि समझौते का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को कौशल विकास से युवाओं को जोड़ना तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत बिहार संग्रहालय समिति को सरकारी प्रशिक्षण संस्था के रूप में पंजीकृत किया गया है। बिहार संग्रहालय परिसर में युवाओं के लिए विभिन्न विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सैद्धांतिक जानकारी के साथ संग्रहालय में प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा.

प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रारंभिक चरण में तीन विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें पहला संग्रहालय एवं पर्यटन मार्गदर्शक प्रशिक्षण, दूसरा कला की समझ एवं सराहना और तीसरा लोक कला में रचनात्मक एवं डिजाइन प्रशिक्षण शामिल है। समझौता ज्ञापन के तहत संग्रहालय एवं पर्यटन मार्गदर्शक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 27 अक्तूबर से बिहार संग्रहालय में की जाएगी.

महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर

बिहार संग्रहालय समिति द्वारा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं, संस्थागत सहयोग एवं योग्य प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। निर्धारित योग्यता के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा बुनियादी अंग्रेजी संचार क्षमता वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के पंजीकरण, प्रशिक्षण, मूल्यांकन एवं प्रमाणन में आवश्यक सहयोग दिया जाएगा.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
स्किल्स

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी:  गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
स्किल्स

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म:  लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News
स्किल्स

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases
स्किल्स

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
स्किल्स

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

ताज़ा ख़बरें