होमकैंपसस्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है : मुर्मु
कैंपस

स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है : मुर्मु

स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है : मुर्मु अपडेट नोट-- पहले यह खबर ‘राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ छात्रों की पीढ़ियों को नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनि…

5 सितंबर 2026 को 02:29 pm बजे
स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है : मुर्मु

सौजन्य से:- livehindustan.com

स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है : मुर्मु

अपडेट नोट-- पहले यह खबर ‘राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ छात्रों की पीढ़ियों को

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देशभर के 82 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने कहा कि स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा हमारे संविधान में निहित अवसर की समानता के आदर्श को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर को नगण्य स्तर तक लाने में शिक्षकों के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों की सराहना की।

शिक्षा की आधारशिला

राष्ट्रपति ने कहा कि स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है। ज्ञान और कौशल कभी भी हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन बचपन में अच्छे आचरण और संस्कारों की शिक्षा अधिक प्रभावी होती है। प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर ध्यान केंद्रित करके शिक्षक भविष्य की ऐसी पीढ़ी तैयार कर सकते हैं, जो उत्कृष्ट विद्यार्थी होने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी बने।

विद्यार्थियों की विशेष जिम्मेदारी

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि अनेक विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। कुछ अपने परिवार की पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी होते हैं, तो कुछ गांव के सामान्य विद्यालयों से निकलकर बड़े शहरों के स्कूलों में पहुंचते हैं। कई विद्यार्थी स्वभाव से संकोची होते हैं, जबकि कुछ में प्रतिभा तो बहुत होती है, लेकिन आत्मविश्वास की कमी रहती है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ाना शिक्षकों की विशेष जिम्मेदारी है।

भारत को ज्ञान महाशक्ति बनाना प्राथमिकता

राष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्यमिता देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत को विश्व का स्किल कैपिटल और ज्ञान महाशक्ति बनाना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और यह लक्ष्य विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की आत्मा बताते हुए कहा कि देश में एक भी विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर से वंचित नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने स्नेह, समर्पण और संवेदनशीलता के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी में ज्ञान, प्रेरणा, नैतिकता और संवेदना का विकास करें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें