होमकैंपसयूरोप में भारतीय स्टूडेंट्स को भर-भरकर दी जा रहीं स्कॉलरशिप, यहां देखें सभी की डिटेल्स और शर्तें
कैंपस

यूरोप में भारतीय स्टूडेंट्स को भर-भरकर दी जा रहीं स्कॉलरशिप, यहां देखें सभी की डिटेल्स और शर्तें

जर्मनी के DAAD-सपोर्टेड प्रोग्राम और यूरोपियन यूनियन का 'इरास्मस मुंडस जॉइंट मास्टर्स' इनमें से कुछ जाने-माने स्कॉलरशिप ऑप्शन हैं। वहीं, फ्रांस भारतीयों को स्कॉलरशिप तो देता ही है, साथ ही ग्रेजुएट्स को पढ़ाई के बाद देश म…

26 अगस्त 2026 को 04:38 pm बजे
यूरोप में भारतीय स्टूडेंट्स को भर-भरकर दी जा रहीं स्कॉलरशिप, यहां देखें सभी की डिटेल्स और शर्तें

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

जर्मनी के DAAD-सपोर्टेड प्रोग्राम और यूरोपियन यूनियन का 'इरास्मस मुंडस जॉइंट मास्टर्स' इनमें से कुछ जाने-माने स्कॉलरशिप ऑप्शन हैं। वहीं, फ्रांस भारतीयों को स्कॉलरशिप तो देता ही है, साथ ही ग्रेजुएट्स को पढ़ाई के बाद देश में रुकने और नौकरी खोजने का मौका भी देता है। हालांकि, फंडिंग और इमिग्रेशन से जुड़े फायदे हर प्रोग्राम के लिए अलग-अलग होते हैं, इसलिए स्टूडेंट्स को अप्लाई करने से पहले हर स्कॉलरशिप और वीजा के नियमों को देख लेना चाहिए।

जर्मनी का DAAD-सपोर्टेड AI प्रोग्राम स्कॉलरशिप

- जर्मनी में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप का सबसे अच्छा ऑप्शन है- जर्मनी का 'कॉनराड जूस स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'।

- ये DAAD की मदद से चलाया जा रहा एक प्रोग्राम है और मास्टर व डॉक्टरेट लेवल पर AI की पढ़ाई को बढ़ावा देता है।

- DAAD की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये प्रोग्राम AI की पढ़ाई को मजबूत करने और इंटरनेशनल टैलेंट को जर्मनी की ओर आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया था।

- इसके मौजूदा प्रोग्राम पेज पर बताया गया है कि तीनों जूस स्कूल बिना ट्यूशन फीस वाले मास्टर प्रोग्राम, मास्टर स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप और पेड रिसर्च पोजीशन के साथ-साथ मेंटरिंग और इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके भी देते हैं।

- स्टूडेंट्स जर्मनी में फंडिंग के दूसरे मौकों को खोजने के लिए DAAD स्कॉलरशिप डेटाबेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कॉलरशिप, उनका अमाउंट और योग्यता की शर्तें अलग-अलग प्रोग्राम के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप

- यूरोप में स्कॉलरशिप के साथ पढ़ने का सबसे अच्छा ऑप्शन है- इरास्मस मुंडस जॉइंट मास्टर्स प्रोग्राम।

- इरास्मस मुंडस जॉइंट मास्टर्स प्रोग्राम को यूरोपियन यूनियन से फंडिंग मिलती है।

- आधिकारिक इरास्मस+ प्रोग्राम के अनुसार, ये इंटीग्रेटेड मास्टर्स प्रोग्राम हैं जो यूनिवर्सिटीज की इंटरनेशनल पार्टनरशिप के जरिए चलाए जाते हैं।

- इस प्रोग्राम के दौरान स्टूडेंट्स आम तौर पर कम से कम दो देशों में पढ़ाई करते हैं।

- EU अभी चुने हुए स्टूडेंट्स के लिए 24 महीने तक 1,400 यूरो प्रति महीने की इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप देता है। यह स्कॉलरशिप कॉम्पिटिटिव होती है और दुनिया भर के बेहतरीन स्टूडेंट्स को मिलती है।

- इस प्रोग्राम में एक से दो एकेडमिक साल तक चलने वाले मास्टर्स कोर्स शामिल हैं। प्रोग्राम के आधार पर स्टूडेंट्स को जॉइंट डिग्री या कई डिग्रियां मिल सकती हैं।

फ्रांस में पढ़ाई के लिए मिल रही स्कॉलरशिप

फ्रांस में भारतीय छात्रों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप हैं। इसमें चारपाक स्कॉलरशिप और एफिल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप सबसे पॉपुलर हैं। इन स्कॉलरशिप में स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड भी दिया जाता है। अगर आप फ्रांस में पढ़ाई करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इन स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादातर स्कॉलरशिप भारत में स्थित फ्रांसीसी दूतावास के जरिए मैनेज की जाती है।

कैंपस फ्रांस इंडिया के अनुसार, जो भारतीय छात्र फ्रांस में पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई पूरी करते हैं, उन्हें 12 महीने का वीजा मिल सकता है। इसे एक बार रिन्यू किया जा सकता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुल 24 महीने तक वहां रुक सकते हैं। ये व्यवस्था भारत और फ्रांस के बीच हुए एक द्विपक्षीय समझौते के तहत है। इससे भारतीय ग्रेजुएट्स को पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद लौटने के बजाय फ्रांस में नौकरी के मौके तलाशने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें