UK Scholarship: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिल रही भारतीयों को स्कॉलरशिप, 50% माफ होगी फीस, शर्तें भी देखें
UK Scholarships For Indians: ब्रिटेन को हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। यहां पर कई सारी यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप भी ऑफर की जाती है। ऐसी ही एक यूनिवर्सिटी भारतीय स्टूडेंट्स को स्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
UK Scholarships For Indians: ब्रिटेन को हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। यहां पर कई सारी यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप भी ऑफर की जाती है। ऐसी ही एक यूनिवर्सिटी भारतीय स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप ऑफर कर रही है।
Sheffield Hallam University Scholarship: क्या आप ब्रिटेन में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन यहां की महंगी ट्यूशन फीस को लेकर टेंशन में हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ब्रिटेन की टॉप यूनिवर्सिटी ने अपने यहां पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। अच्छी बात ये है कि भारतीय स्टूडेंट्स भी इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए अब इस स्कॉलरशिप के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Strathclyde University MSc Scholarship | International students के लिए £7000 की scholarship
दरअसल, ब्रिटेन की शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी (SHU) ने अपनी प्रतिष्ठित 'ट्रांसफॉर्म टुगेदर स्कॉलरशिप' के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी इस स्कॉलरशिप के तहत फर्स्ट ईयर की ट्यूशन फीस में 50% की छूट दे रही है। फीस में ये छूट उन होनहार विदेशी छात्रों के लिए है, जो जनवरी 2027 इनटेक के तहत एलिजिबल फ़ुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट 'टॉट प्रोग्राम' में एडमिशन ले रहे हैं।
स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी बातें
स्कॉलरशिप वैल्यू: फर्स्ट ईयर में ट्यूशन फीस 50% माफ
इनटेक: जनवरी 2027
एप्लिकेशन की आखिरी तारीख: 1 नवंबर 2026
लेवल ऑफ स्टडी: फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट टॉट प्रोग्राम (मास्टर्स)
टारगेट ऑडियंस: विदेशी स्टूडेंट, जो खुद फीस भर रहे हैं
स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?
फीस का स्टेटस: आपको इंटरनेशनल फीस देने वाले, खुद से खर्च उठाने वाले (सेल्फ-फंडेड) स्टूडेंट के तौर पर लिस्ट किया जाना चाहिए।
अकेडमिक स्टैंडर्ड: आपके पास UK 2:1 अंडरग्रेजुएट डिग्री के बराबर की डिग्री होनी चाहिए (आमतौर पर किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी से अच्छी बैचलर डिग्री)।
एंट्री की शर्तें: यूनिवर्सिटी के स्टैंडर्ड अकेडमिक और इंग्लिश भाषा से जुड़े एंट्री क्राइटेरिया (जैसे IELTS/TOEFL/PTE स्कोर) को पूरा करना होगा।
नए स्टूडेंट्स: आप पहली बार पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू कर रहे हों।
स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी में अप्लाई करने के लिए आपको मुख्य रूप से दो काम करने होंगे। सबसे पहले, यूनिवर्सिटी के किसी फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन करके अपना एडमिशन ऑफर पक्का करें। इसके बाद, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ट्रांसफॉर्म टूगेदर स्कॉलरशिप का अलग से फॉर्म भरें और अपनी मार्कशीट (अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट) के साथ 1 नवंबर 2026 की डेडलाइन से पहले जमा कर दें। इस स्कॉलरशिप और कोर्स की पूरी जानकारी के लिए आप शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट

Gujarat education minister assures early resolution of pending issues of grant-in-aid schools

Delhi University internship 2026: Sprix Learning offers management role with Rs. 60,000 monthly stipend

JUT में परीक्षा के 6 महीने बाद भी BTech-डिप्लोमा के रिजल्ट नहीं, छात्रवृत्ति पर भी पड़ रहा असर

Korean Universities: Study in Korea Fair 2026 opens university, scholarship and career pathways for Indian students - The Times of India

राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम जारी - Dhamtari News

Uttar Pradesh Sanskrit Scholarship Scheme: Reviving Sanskrit education

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
ताज़ा ख़बरें
- UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
- Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
- Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
- MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
- भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
- Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी

