युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्चिम एशिया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहासिक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा
Sign In Advertisement X पश्चिम एशिया में उपजे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रभावित छात्रों के हक में एक बहुत बड़ा…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
पश्चिम एशिया में उपजे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रभावित छात्रों के हक में एक बहुत बड़ा और राहत देने वाला फैसला लिया है. बोर्ड ने घोषणा की है कि पश्चिम एशियाई देशों के उन 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए दोबारा (Fresh) बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनकी 2026 की बोर्ड परीक्षाएं क्षेत्रीय परिस्थितियों के चलते आयोजित नहीं की जा सकी थीं.
15 सितंबर 2026 की तारीख वाले अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में CBSE ने साफ किया था कि पश्चिम एशियाई देशों में 12वीं के कुल 40 विषयों जिनमें 20 अकादमिक और 20 स्किल सब्जेक्ट्स शामिल हैं जिनकी परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं.
इससे पहले बोर्ड ने 27 मार्च 2026 को एक 'असेसमेंट स्कीम' (Assessment Scheme) अधिसूचित की थी, जिसके तहत पश्चिम एशिया के रेगुलर छात्रों का रिजल्ट 13 मई 2026 को घोषित किया गया था, और बाद में प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम भी इसी स्कीम के तहत जारी किया गया था.
हालांकि, इस असेसमेंट स्कीम के तहत एक विकल्प यह भी दिया गया था कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें उन विषयों की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा जिनकी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. उसी वादे को निभाते हुए अब बोर्ड ने प्रभावित 40 विषयों के लिए फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है.
कौन से छात्र होंगे इस परीक्षा के पात्र?
रेगुलर स्टूडेंट्स की बात करें तो पश्चिम एशियाई देशों के CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों के वे छात्र पात्र होंगे, जिनकी 'कैंडिडेट्स की सूची' (LOC) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए जमा की गई थी और जिनका रिजल्ट असेसमेंट स्कीम के तहत घोषित हुआ था. छात्र अपनी पसंद के विषयों में परीक्षा दे सकते हैं.
सबसे अहम बात ये है कि इस नई परीक्षा का परिणाम ही फाइनल माना जाएगा और यह उनके पिछले असेसमेंट अंक को रिप्लेस (बदल) कर देगा. पात्र छात्रों को तय समय सीमा के भीतर व्यक्तिगत रूप से अपना LOC जमा करना होगा.
वहीं पश्चिम एशियाई देशों के वे प्राइवेट परीक्षार्थी, जिन्होंने मुख्य परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा किया था और जिनका रिजल्ट असेसमेंट स्कीम के तहत आया था, वे भी पात्र हैं. वे भी अपनी पसंद के विषयों में बैठ सकते हैं और उनका नया परिणाम ही अंतिम माना जाएगा. इन्हें भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म व्यक्तिगत रूप से जमा करना अनिवार्य होगा.
फॉर्म भरने की तारीखें और जरूरी गाइडलाइंस
फॉर्म सबमिशन विंडो: रेगुलर छात्रों के लिए LOC और प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख 22 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक तय की गई है. CBSE ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क (Exam Fee) नहीं लिया जाएगा.
LOC और फॉर्म भरे जाने के बाद परीक्षा की तिथियां और डेटशीट जारी की जाएगी. परीक्षा केंद्र (Exam Centres) वही रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा.
किन देशों में होगी परीक्षा?
यह परीक्षा केवल प्रभावित पश्चिम एशियाई देशों जैसे बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ही आयोजित होगी. किसी अन्य देश में इसका आयोजन नहीं किया जाएगा.जो परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा 2026 के दौरान किसी भी कारण से अनुपस्थित रहे थे, वे इस विशेष परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे. मुख्य परी क्षा 2026 में शामिल न होने वाले किसी भी नए रेगुलर या प्राइवेट छात्र को इसमें मौका नहीं मिलेगा.
विषय बदलने की इजाजत नहीं: विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, और जिन विषयों की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, उनकी परीक्षा दोबारा नहीं होगी. साथ ही रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच या अन्य उत्तर-परिणाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
फॉर्म भरने का लिंक CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है. बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि तय शेड्यूल का पालन अनिवार्य है और डेडलाइन में कोई छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा. जिन 40 विषयों की होगी परीक्षा होगी, उनकी लिस्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
---- समाप्त ----
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date

खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ

NEET PG results to be out by September 30, no update on answer keys yet

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
ताज़ा ख़बरें
- 5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
- नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
- CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
- पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
- AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
- Paid Rs 84,960 for '100% placement guarantee', got no job: MBA graduate wins refund

