होमएग्ज़ाम्सखाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम
एग्ज़ाम्स

खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम

By Prachi लाइव हिन्दुस्तान CBSE Exams: पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण रद्द हुईं सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं दोबारा होंगी। विशेष मूल्यांकन योजना से असंतुष्ट छात्र 40 विषयों में बिना किसी शुल्क के परीक्षा दे सकते…

23 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित,  बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम

सौजन्य से:- Hindustan

By Prachi लाइव हिन्दुस्तान

CBSE Exams: पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण रद्द हुईं सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं दोबारा होंगी। विशेष मूल्यांकन योजना से असंतुष्ट छात्र 40 विषयों में बिना किसी शुल्क के परीक्षा दे सकते हैं।

CBSE Class 12 West Asia Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया खाड़ी देशों के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला लिया है। पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण और युद्ध की परिस्थितियों के कारण मार्च महीने में जिन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं, बोर्ड अब उन्हें दोबारा कराने जा रहा है। यह अवसर उन सभी रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को दिया जा रहा है जो विशेष मूल्यांकन योजना के तहत जारी किए गए अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया के सात देशों—बहराइच/बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)—में 12वीं बोर्ड के कुल 40 विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इन 40 विषयों में 20 अकैडमिक विषय और 20 स्किल विषय शामिल हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि प्रभावित रेगुलर छात्रों का रिजल्ट 13 मई को विशेष मूल्यांकन योजना के तहत घोषित किया गया था। बाद में प्राइवेट छात्रों के नतीजे भी इसी आधार पर जारी किए गए। योजना के प्रावधानों के तहत ही अब असंतुष्ट छात्रों को अपने अंक सुधारने का यह मौका दिया जा रहा है।

कब आएगा CBSE 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल? जानें पिछले साल का ट्रेंड

इस विशेष परीक्षा प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण बातें ये हैं-

निःशुल्क परीक्षा: दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पुराना रिजल्ट होगा रद्द: छात्र अपनी पसंद के उन विषयों में शामिल हो सकते हैं जिनकी परीक्षा पहले रद्द हुई थी। हालांकि, इस नई परीक्षा में प्राप्त अंक ही फाइनल माने जाएंगे और वे पुराने रिजल्ट की जगह ले लेंगे।

परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं: परीक्षाएं केवल प्रभावित खाड़ी देशों में ही आयोजित की जाएंगी और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे।

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म सीधे पात्र छात्रों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। बोर्ड ने संबंधित खाड़ी देशों के सभी सीबीएसई स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस नोटिस की जानकारी तुरंत सभी प्रभावित 12वीं के छात्रों तक पहुंचाएं और फॉर्म भरने में उनकी मदद करें। परीक्षा की तारीखें और डेटशीट आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर

प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन

प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां

इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता

बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस

करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट

एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस

छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज

छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date
एग्ज़ाम्स

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ
एग्ज़ाम्स

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ

NEET PG results to be out by September 30, no update on answer keys yet
एग्ज़ाम्स

NEET PG results to be out by September 30, no update on answer keys yet

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी  
 - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo
एग्ज़ाम्स

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी   - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट
एग्ज़ाम्स

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल
 - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon
एग्ज़ाम्स

यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:  10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

ताज़ा ख़बरें