यूपी बोर्ड: प्रश्न-पत्र अब रटने पर नहीं, समझ पर आधारित: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार हुआ नया ढांचा, बोर्ड सचिव को सौंपा प्रारूप - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Exam Pattern Update | NEP 2020 New Format Prayagraj यूपी बोर्ड: प्रश्न-पत्र अब रटने पर नहीं, समझ पर आधारित:राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार हुआ नया ढांचा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UP Board Exam Pattern Update | NEP 2020 New Format Prayagraj
यूपी बोर्ड: प्रश्न-पत्र अब रटने पर नहीं, समझ पर आधारित:राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार हुआ नया ढांचा, बोर्ड सचिव को सौंपा प्रारूप
- कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षा प्रणाली और पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 और 'परख' (PARAKH) के उद्देश्यों के हिसाब से अब प्रश्न पत्रों का नया ढांचा तैयार किया गया है। इसका मुख्य मकसद रटकर जवाब देने की पुरानी आदत को खत्म करना है। अब छात्रों में विषय की समझ, तर्क शक्ति और सोचने की क्षमता को बढ़ाना है।
राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज ने पहली बार शिक्षकों और प्रश्न पत्र बनाने वालों के लिए गाइडलाइन तैयार की है। विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षता-आधारित प्रश्नों से बोर्ड परीक्षाओं का स्तर सुधरेगा।
इससे स्कूलों में पढ़ाई के तरीके में भी अच्छा बदलाव आएगा। छात्र सिर्फ बातें याद नहीं करेंगे, बल्कि विषय के मूल सिद्धांतों को समझेंगे। वे सबूतों और डेटा को समझेंगे और अपनी सोच से समस्याओं का हल निकालेंगे।
इस योजना को लागू करने के लिए राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए मानकों पर बने 'संतुलित प्रश्न पत्र संग्रह' की प्रतियां बोर्ड सचिव को दीं।
प्रतियां मिलने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दक्षता-आधारित और संतुलित प्रश्न पत्र बनाना राज्य की परीक्षा प्रणाली और क्लासरूम की पढ़ाई में एक अहम सुधार लाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को लागू करने में बहुत मददगार बताया और राज्य शिक्षा संस्थान की टीम को धन्यवाद दिया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया - Danta Ramgarh News

Delhi University students march for women’s safety as police step up school, college audits

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की दी जानकारी

From IIT Madras student to IIT director abroad: Meet Preeti Aghalayam, first woman to lead an IIT- Moneycontrol.com

Demand grows for legal education commission to revamp curriculum, funding and course length - The Times of India

How India should recruit and train higher education faculty for the AI era

42% youth in Bhadradri out of work, education: Study | Hyderabad News - The Times of India

Balrampur News: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
ताज़ा ख़बरें
- स्कूल शिक्षा ने किए तो बाकी में पेंडेंसी क्यों: 851 दिवंगत कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति दे चुका स्कूल शिक्षा विभाग - Bhopal News
- स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट
- Delhi University SFI holds Campus Justice March, demands safer spaces for women
- DMIHER gets nod to become Adani Institute of Higher Education and Research | Nagpur News - The Times of India
- Dispute ongoing at 3 DU colleges: Student safety issue at Lady Shri Ram; demand to remove Hindu College principal, scuffle at Motilal Nehru
- Germany’s ‘free’ education can still cost up to Rs 70 lakh: What Indian students miss
- नई शिक्षा नीति के प्रति छात्रों के अभिभावकों को किया जागरूक - Ludhiana News
- झारखंड के सरकारी स्कूलों में राजस्थान मॉडल से चमकेगी शिक्षा की तस्वीर

