बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा CBT मोड में होगी और इसमें पुस्तकालय विज्ञान व सामान्य ज्ञान से कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in निर्धारित की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान विषय से और 50 अंक सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
आवेदन के लिए ये होगी पात्रता
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का बिहार का निवासी होना अनिवार्य है। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी के पास 45 प्रतिशत अंकों (कुछ वर्गों के लिए 5 प्रतिशत की छूट) के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री भी अनिवार्य होगी।
पुस्तकालय विज्ञान के स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा सिलेबस
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री के लिए लागू पाठ्यक्रम के अनुरूप होगा। वहीं, विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए न्यूनतम अर्हता अंक समिति की ओर से निर्धारित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान
पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक
1. सामान्य - 50% अंक
2. पिछड़ा वर्ग - 45.5% अंक
3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5% अंक
4. अनु० जाति/अनु० जनजाति- 40% अंक
5. दिव्यांग - 40% अंक
6. महिला - 40% अंक
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges

बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (24 सितंबर तक), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

When Will India Post GDS Result 1st Merit List 2026 Be Released

CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें

33 हजार से अधिक स्कूल; 65 से अधिक विषय और 34 से अधिक स्किल माड्यूल... सीबीएसई कर रहा skill edu. की बड़ी पहल - cbse skill education portal empowering students with 65 skills
ताज़ा ख़बरें
- UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा
- NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister
- एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
- बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...
- बीबीएमकेयू : यूजी आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को बोर्ड की मंजूरी
- बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar DElEd 2026 Merit List): स्पॉट राउंड 1 मेरिट, कटऑफ देखें
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड
- स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट

