UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा
UPSSSC PET 2026 New Exam Dates: उत्तर प्रदेश में 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों की यूपी पीईटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को नहीं होगी। आयोग ने परीक्षा से एक महीने पहले नया…

सौजन्य से:- Navbharat Times
UPSSSC PET 2026 New Exam Dates: उत्तर प्रदेश में 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों की यूपी पीईटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को नहीं होगी। आयोग ने परीक्षा से एक महीने पहले नया शेड्यूल जारी किया गया है।
UPSSSC PET Exam Date 2026 Revised: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की तारीखों में बदलाव किया है। यूपी पीईटी की परीक्षा अब 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
यूपी पीईटी क्या है?
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) एक क्वालिफाइंग परीक्षा है जिसे UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के तहत विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जो उम्मीदवार PET पास कर लेते हैं, वे उन पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के योग्य हो जाते हैं जिनके लिए PET को प्रारंभिक पात्रता आवश्यकता के रूप में निर्धारित किया गया है। इनमें लेखपाल और जूनियर असिस्टेंट जैसी भर्तियां शामिल हैं।
UP PET New Exam Dates: यूपी पीईटी की नई एग्जाम डेट जारी
लिखित परीक्षा, जो पहले 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, अब 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। PET परीक्षा के तीनों दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस साल की PET के लिए लगभग 35.42 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
यूपी पीईटी की एग्जाम शेड्यूल क्यों बदला?
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पीईटी की परीक्षा तारीखों में बदलाव अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव को भी ध्यान में रखा गया है। यूपी में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होंगे। 35 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के सुचारू और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा तारीखों को अलग-अलग किया गया है।
यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसकी समयावधि दो घंटे की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के हिसाब से निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। यूपी की इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं।
कुल सवाल - 100
एग्जाम टाइम - 2 घंटे (120 मिनट)
एग्जाम टाइप - ऑब्जेक्टिव टाइप
नेगेटिव मार्किंग - प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई (25%) अंक काटे जाएंगे।
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड पर अपडेट
उम्मीदवारों को अपनी आवंटित परीक्षा तिथि, शिफ्ट और सेंटर के लिए अपना एडमिट कार्ड देखना चाहिए और उसमें दिए गए रिपोर्टिंग निर्देशों का पालन करना चाहिए। आयोग ने संशोधित शेड्यूल में एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं बताई है और कहा है कि उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।
बता दें कि PET 2026 का नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त को शुरू हुई थी। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा बताई गई तकनीकी और OTP से जुड़ी समस्याओं के बाद, UPSSSC ने आवेदन की समय सीमा 7 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी थी। उम्मीदवारों को PET आवेदन जमा करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना आवश्यक था।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister

एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...

बीबीएमकेयू : यूजी आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को बोर्ड की मंजूरी

बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar DElEd 2026 Merit List): स्पॉट राउंड 1 मेरिट, कटऑफ देखें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड

Amroha News: 16 नवंबर को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

एमएड परीक्षा के दोनों सत्रों के टॉपर के रिजल्ट पर सवाल
ताज़ा ख़बरें
- NEET Counselling: NMC Adds 13,636 MBBS Seats Across India
- SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो'
- Rewari News: दूसरे दिन छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
- SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का वीडियो देख RPSC अफसर ने दर्ज करवाई FIR, पुलिस बोली-RAS परीक्षा के मॉक टेस्ट का VIDEO - Jaipur News
- झज्जर नेहरू कॉलेज में दाखिले का पोर्टल खुला: 6 अक्टूबर तक एडमिशन का मौका, यूजी की 523 और पीजी की 194 सीटें खाली - Jhajjar News
- SI परीक्षा केंद्र के व्हाइट बोर्ड पर लिखे सवालों और OMR शीट का वीडियो वायरल, भर्ती परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल
- SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News
- Germany’s ‘free’ education can still cost up to Rs 70 lakh: What Indian students miss

