SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो'
SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो' RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी ने जयपुर के महेश नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. Published : September 26, 2026 at 8:13 PM IST जयपु…

सौजन्य से:- etvbharat.com
SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो'
RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी ने जयपुर के महेश नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है.
Published : September 26, 2026 at 8:13 PM IST
जयपुर: सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल होने के संबंध में RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी ने महेश नगर थाने में FIR दर्ज करवाई है. वायरल वीडियो जयपुर के गंगा विहार कॉलोनी स्थित स्कूल में SI भर्ती परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो परीक्षा के दिन का नहीं है. परीक्षा के अगले दिन परीक्षा केंद्र पर चल रहे एक मॉक टेस्ट का वीडियो है.
OMR शीट को मोबाइल से रिकॉर्ड करके दिखाया: एडिशनल डीसीपी जयपुर साउथ (SIUCAW) जिज्ञासा के मुताबिक, SI भर्ती परीक्षा केंद्र के वीडियो वायरल मामले में RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी की ओर से महेश नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी की ओर से RPSC आयोग की 20 सितंबर को आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के एग्जाम सेंटर का वीडियो बनाकर जारी किया गया है. RPSC की बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए परीक्षा केंद्र से संबंधित तथ्यों को वीडियो में दिखाया गया है. वीडियो में एग्जाम सेंटर में क्लास के व्हाइट बोर्ड की रिकॉर्डिंग और प्रश्न पत्र समेत OMR शीट को मोबाइल से रिकॉर्ड करके दिखाया गया है.
पढ़ें: RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
एग्जाम के नाम के साथ रोल नंबर भी दिखाई दे रहे: जिज्ञासा के मुताबिक, वीडियो में परीक्षा केंद्र का कोड और एग्जाम के नाम के साथ रोल नंबर भी दिखाई दे रहे हैं, जांच करने पर वीडियो में दिखाई दे रहा कोड के आधार पर परीक्षा केंद्र जयपुर के महेश नगर इलाके में गंगा विहार कॉलोनी स्थित स्कूल का बताया जा रहा है. परीक्षा की गोपनीयता के मद्देनजर वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाए गए तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए मामले की जांच की जा रही है.
पढ़ें:RPSC सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा: प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक एक्टिव, OMR के लिए मिलेंगे 10 मिनट अतिरिक्त
SI भर्ती का फॉर्म ही नहीं भरा था कैंडिडेट ने: डीसीपी जयपुर साउथ संजीव नैन ने बताया कि IPS पुलिस अनुसंधान अधिकारी एडिशनल डीसीपी (SIUCAW) जिज्ञासा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई है. पुलिस टीम की ओर से आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं. अनुसंधान अधिकारी ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि महेश नगर के गंगा विहार कॉलोनी स्थित तथाकथित परीक्षा केन्द्र में कलाम एकेडमी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं के मॉक टेस्ट आयोजित करवाने का अनुबंध कर रखा है.
आरपीएससी की ओर से उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा इस केन्द्र पर 20 सितंबर को आयोजित की गई थी. उसके अगले दिन 21 सितंबर को उस परीक्षा केन्द्र के बैसमेन्ट-ए में कलाम एकेडमी की ओर से आरएएस परीक्षा का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था. उस दौरान तथाकथित आरोपी की ओर से वीडियो बनाया जाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.
वीडियो बनाने के दौरान एसआई भर्ती परीक्षा केन्द्र के बैसमेन्ट-ए के व्हाइट बोर्ड पर अंकित आवंटित परीक्षा केन्द्र के कोड़ 16-0253 और परीक्षा के नाम के साथ रोल नंबर सीरीज 3796881 से 3796904 को स्कूल प्रशासन की ओर से साफ नहीं किया गया था, जो वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है. प्रारम्भिक जांच में आरोपी का परीक्षा केन्द्र पर एसआई भर्ती परीक्षा देना नहीं पाया गया. आरोपी का 21 सितंबर को कलाम एकेडमी जयपुर की ओर से आयोजित आरएएस परीक्षा का मॉक टेस्ट देना पाया गया है.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET Counselling: NMC Adds 13,636 MBBS Seats Across India

Rewari News: दूसरे दिन छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का वीडियो देख RPSC अफसर ने दर्ज करवाई FIR, पुलिस बोली-RAS परीक्षा के मॉक टेस्ट का VIDEO - Jaipur News

झज्जर नेहरू कॉलेज में दाखिले का पोर्टल खुला: 6 अक्टूबर तक एडमिशन का मौका, यूजी की 523 और पीजी की 194 सीटें खाली - Jhajjar News

SI परीक्षा केंद्र के व्हाइट बोर्ड पर लिखे सवालों और OMR शीट का वीडियो वायरल, भर्ती परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल

SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News

जयपुर में SI भर्ती एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News

Noida News: बोर्ड परीक्षा आवेदन में अब अपार आईडी अनिवार्य
ताज़ा ख़बरें
- CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी - cbse 10th 12th board exam 202627 schedule released dates rules
- AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...
- 'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न
- झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News
- कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे
- उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी: 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News
- उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट
- IIT-Bombay student death case: Parents say they were not allowed to enter campus; announce protest at Azad Maidan

