होमएग्ज़ाम्सझारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): राउंड 4 सीट अलॉटमेंट सूची (24 सितंबर), एडमिशन
एग्ज़ाम्स

झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): राउंड 4 सीट अलॉटमेंट सूची (24 सितंबर), एडमिशन

ICFAI Jharkhand B.A Admissions 2026 Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021 झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECE…

24 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): राउंड 4 सीट अलॉटमेंट सूची (24 सितंबर), एडमिशन

सौजन्य से:- Careers360

ICFAI Jharkhand B.A Admissions 2026

Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021

झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा 17 सितंबर से जारी झारखंड बीएड चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 सितंबर को समाप्त हो गई। इसके बाद प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 24 सितंबर को जारी किया जाएगा। वहीं दस्तावेज सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया 25 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर चौथे राउंड के लिए सीटों की सूची देख सकते हैं। झारखंड B.Ed./M.Ed./B.P.Ed. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए चौथे एवं अंतिम चरण की काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया हैं।

This Story also Contains

- झारखंड बीएड 2026 तिथियां (Jharkhand BEd 2026 Dates)

- झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग तिथियां (Jharkhand BEd 2026 counselling dates)

- झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन कैसे करें

- जेसीईसीईबी काउंसलिंग 2026 आवेदन शुल्क (JCECEB BED Counselling 2026 Application Fee)

- झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

इससे पहले झारखंड बीएड राउंड 3 मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 3 सितंबर को किया गया। हालांकि प्राधिकरण द्वारा झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जानी थी। वहीं उम्मीदवारों को 3 से 8 सितंबर तक आवंटित संस्थान में बीएड एडमिशन के लिए दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया था। झारखंड बीएड राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अगस्त को समाप्त हो गई। झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से जारी थी। झारखंड बीएड राउंड 3 रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 अगस्त भी बीत चुकी है। उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए चॉइस बदलने का मौका 29-30 अगस्त तक दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ के साथ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड लिंक

इससे पहले, झारखंड बीएड राउंड 2 के लिए 17 अगस्त को झारखंड बीएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी की गई थी। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ों की जांच और दाखिला ले सकते थे। झारखंड बीएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग सुविधा 11 अगस्त तक दी गई थी। ये सुविधा 6 अगस्त से उपलब्ध थी। उम्मीदवार अपनी चॉइस में संशोधन 12 से 13 अगस्त तक कर सकते थे। झारखंड बीएड (B.Ed./M.Ed./B.P.Ed. 2026) ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए प्रोविज़नल खाली सीटों की सूची जारी भी जारी की गई थी। इसी के आधार दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन सूची जारी की गई।

झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट राउंड 2 पीडीएफ

Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, झारखंड BEd 2026 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक किया गया। झारखंड बीएड फ़ेज़ 1 अलॉटमेंट लिस्ट का प्रकाशन 27 जुलाई को कर दिया गया था। उम्मीदवार राउंड 1 बीएड आवंटन लिस्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। झारखंड बीड एडमिशन का शेड्यूल 14 जुलाई 2026 को जारी गया था। बोर्ड ने 21 जुलाई से झारखंड बीएड काउंसलिंग फ़ॉर्म में संशोधन की सुविधा दी थी। उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपने झारखंड बीएड फ़ॉर्म 2026 में बदलाव कर सकते थे।

झारखंड बीएड मेरिट लिस्ट 2026

पहले चरण की झारखंड बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तिथि 14 से 20 जुलाई 2026 थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से झारखंड बीएड राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते थे। झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 देखें ।

झारखंड बीएड राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देखें

झारखंड बीएड एडमिशन के लिए तीन राउंड में काउंसलिंग का आयोजन होगा। झारखंड BEd काउंसलिंग राउंड के दौरान, हिस्सा लेने के लिए आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जेसीईसीईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर झारखंड बीएड काउंसलिंग एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं

झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को झारखंड BEd 2026 काउंसलिंग राउंड के दौरान अपनी पसंद के विकल्प भी बताने होंगे। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग में संशोधन का अवसर 21 और 22 जुलाई को दिया गया। झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लेटर 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया। इसके बाद आवेदकों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉट किए गए कॉलेज में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी थी।

झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 2 की प्रक्रिया 6 से 21 अगस्त 2026 तक और राउंड 3 की प्रक्रिया 24 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक चली। विस्तृत झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से या नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकते हैं।

झारखंड बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखें

झारखंड बी.एड प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट सूची में प्राप्त अंकों के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। आवेदकों को काउंसलिंग केंद्र पर अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे। उन्हें अपना प्रवेश अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

जेसीईसीईबी द्वारा 31 मई 2026 को बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित की गई थी। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट 6 जुलाई को जारी किया गया था। इसके बाद परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी गई। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग और अन्य संबंधित इवेंट्स की तिथियां देख सकते हैं।

झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन शुरू होने से लेकर काउंसलिंग तक सभी चरण निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवार सभी जरूरी तिथियों की जानकारी पहले से रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से चूक न हो और वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। नीचे तालिका में झारखंड बीएड काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

जेसीईसीईबी द्वारा बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र भरना होता है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा काउंलसिंग एप्लीकेशन लिंक जारी किया जाता है जिसके माध्यम से उम्मीदवार एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन की प्रक्रिया को नीचे चरणवार देख सकते हैं और इनका पालन कर आवेदन कर सकते हैं।

- JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर “click here for all online counselling-2026” लिंक पर क्लिक करें।

- नया टैब खुलेगा जिसमें बीएड/एमएड/बीपीएड एडमिशन 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद नया पेज स्क्रीन पर दिखेगा जिसपर लॉगइन लिंक पर जाकर क्लिक करना है

- लॉगिन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

- अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करें।

- निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

- आवेदन सबमिट कर उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

- सीट आवंटन के बाद संबंधित कॉलेज में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी-I/बीसी-II के लिए 400 रुपये और सभी श्रेणियों के एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। काउंसलिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और इसका भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) करना होगा।

झारखंड बीएड प्रवेश 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के दौरान संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। झारखंड बी.एड काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नीचे देखें:

- कक्षा 10वीं उत्तीर्णता प्रमाणपत्र

- कक्षा 12वीं की उत्तीर्णता प्रमाणपत्र

- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

- चरित्र प्रमाणपत्र

- निवास प्रमाण पत्र

- आधार कार्ड

- उम्मीदवार की तस्वीर

- अंतिम योग्यता परीक्षा (स्नातक या स्नातकोत्तर) की अंकतालिका

Articles

Related Stories

|

Upcoming University Exams

Certifications By Top Providers

Explore Top Universities Across Globe

Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC | 41,000 + Alumni Imprints Globally | Students from over 20+ countries

NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

Last Date to Apply: 17th August | QS I-Gauge Diamond Rated | NAAC A+ Accredited | 621 Recruitment Partners | INR 40 LPA Highest CTC | 4482 Job offers

B.A. at SCSVMV | Accredited by NAAC 'A' Grade | AICTE Approved | NCTE, NCISM & UGC Approved | 100% Placement Support

Future-Focused Academic Pathways | AI-Era Education for Future Careers

Get timely JCECE BEd updates directly to your inbox. Stay informed!

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें