होम›एग्ज़ाम्स›मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

मैट्रिक परीक्षा 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, बोर्ड ने जतायी 'ड्रॉपआउट' की आशंका परीक्षा देते छात्र-छात्राएं (सांकेतिक) | AI जेनरेटेड बिहार मैट्रिक परीक्षा 2027 को लेकर 61,891 पंजीकृत छात्रों के परीक्ष…

8 अक्टूबर 2026 को 05:02 am बजे
मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

मैट्रिक परीक्षा 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, बोर्ड ने जतायी 'ड्रॉपआउट' की आशंका

परीक्षा देते छात्र-छात्राएं (सांकेतिक) | AI जेनरेटेड

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2027 को लेकर 61,891 पंजीकृत छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस पर चिंता जताई है और तत्काल समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

Bihar Matric Exam 2027: मैट्रिक परीक्षा 2027 को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा से वंचित रहने की आशंका जतायी है. बोर्ड के अनुसार, पंजीकृत विद्यार्थियों की तुलना में अब तक परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या कम है. राज्यभर में करीब 61,891 पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदन अब तक नहीं मिले हैं. इस स्थिति पर परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) ने चिंता जताते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को तत्काल समीक्षा और कार्रवाई का निर्देश दिया है.

तीन साल तक वैध रहता है मैट्रिक का पंजीयन

बोर्ड की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में पंजीयन की वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट की गयी है. मैट्रिक परीक्षा के लिए कराया गया पंजीयन तीन वर्षों तक वैध रहता है. यानी 2024 में पंजीकृत विद्यार्थी 2025, 2026 और 2027 की माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो सकता है.

इसमें वैसे पूर्ववर्ती विद्यार्थी भी शामिल हैं, जो 2024 या 2025 में किसी कारण से परीक्षा नहीं दे सके थे. बोर्ड के नियमानुसार पंजीकृत विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन भरवाना जरूरी है.

61,891 पंजीकृत छात्रों के फॉर्म नहीं मिले

बोर्ड की जिलावार रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कुल 14,60,799 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है. इसके मुकाबले नियमित, स्वतंत्र और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को मिलाकर अब तक 13,98,908 परीक्षा आवेदन प्राप्त हुए हैं.

दोनों आंकड़ों के बीच करीब 61,891 विद्यार्थियों का अंतर है. बोर्ड ने इसी विसंगति को गंभीरता से लिया है. उसका कहना है कि यदि पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भरते हैं, तो बड़ी संख्या में छात्र मैट्रिक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं.

पूर्वी चंपारण में भी करीब 3,600 छात्रों का अंतर

पूर्वी चंपारण में कुल 73,137 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है. इनमें से अब तक 69,495 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. इस तरह जिले में करीब 3,642 पंजीकृत विद्यार्थियों का आवेदन बोर्ड को नहीं मिला है.

जिलावार आंकड़ों में सामने आये इस अंतर को देखते हुए अब जिला स्तर पर स्कूलवार समीक्षा की जरूरत बतायी गयी है. स्कूलों को अपने पंजीकृत विद्यार्थियों की स्थिति की जांच करनी होगी.

डीईओ को स्कूलवार समीक्षा का निर्देश

परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) ने मामले को अति महत्वपूर्ण श्रेणी में रखते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पंजीकृत विद्यार्थियों और भरे गये परीक्षा आवेदनों की संख्या की समीक्षा करें.

डीईओ को प्रधानाध्यापकों और स्कूल प्रबंधन के माध्यम से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पंजीकृत सभी योग्य विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन भराया जाए. बोर्ड का उद्देश्य है कि किसी भी योग्य विद्यार्थी को मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने से केवल आवेदन नहीं भर पाने के कारण वंचित न होना पड़े.

अब जिला शिक्षा विभाग और स्कूलों को यह पता लगाना होगा कि पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदन क्यों नहीं भरे गये हैं और कितने छात्र वास्तव में पढ़ाई छोड़ चुके हैं या किसी अन्य कारण से परीक्षा प्रक्रिया से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें: नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन, पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें
एग्ज़ाम्स

राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें

पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड

यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र
एग्ज़ाम्स

यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:  21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News
एग्ज़ाम्स

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News

पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका
एग्ज़ाम्स

पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका

यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन
एग्ज़ाम्स

यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
एग्ज़ाम्स

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

ताज़ा ख़बरें