यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 3, 2026 at 10:24 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. कुल 41,424 पदों के लिए 25 लाख 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा के कड़े चरणों के बाद सफल अभ्यर्थियों की जिलावार मेरिट सूची घोषित कर दी गई है.
25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन: भर्ती बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके बाद प्रदेश भर से रिकॉर्ड आवेदन मिले थे. कुल 25,32,196 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे थे. प्रक्रिया के पहले चरण में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में छह पालियों में लिखित परीक्षा कराई गई थी. सभी पालियों के प्रश्नपत्रों के स्तर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया था.
दस्तावेज जांच के बाद तैयार हुई अंतिम मेरिट सूची: बोर्ड ने 28 जून 2026 को कटऑफ जारी कर 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया था. यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच पूरी की गई. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से 26 सितंबर 2026 के बीच कराई गई. दक्षता परीक्षा में खरे उतरने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम जिलावार मेरिट सूची में जगह दी गई है.
आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट: भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षण नियमों और नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर पारदर्शी तरीके से मेरिट लिस्ट बनाई गई है. समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई, जबकि उम्र समान होने पर नाम के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम को आधार बनाया गया. प्रदेश के सभी 75 जिलों के पदों पर योग्य जवानों का चयन कर लिया गया है. सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें

रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

SSC GD Constable result 2026 expected soon at ssc.gov.in: Check result date, PDF, cut-off and steps to download

NEP 2020: Mumbai University students voice syllabi dilution, exam issues

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं डेटशीट इसी वीक आने की उम्मीद, इस महीने में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम - cbse date sheet 2027 cbse class 10 and 12 date sheets expected this week practical exams to be held this month

NEET UG 2026 re-test result by July 20, NTA assures no delay in MBBS academic year
ताज़ा ख़बरें
- UP Home Guard Final Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में चेक करें जिला-वाइज परिणाम - up home guard final result 2026 uppbpb home guard recruitment final result released check district wise results with a single click
- NPrep: AI-Powered Edtech Startup Transforming Nursing Exam Preparation In India
- Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
- उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25 लाख आवेदकों में से 41424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts
- आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त

