आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
गढ़वा : आरके पब्लिक स्कूल हूर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह प्रमाण पत्र देती प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network आरके पब्लिक स्कूल हूर में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम घो…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
गढ़वा : आरके पब्लिक स्कूल हूर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
प्रमाण पत्र देती प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
आरके पब्लिक स्कूल हूर में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी गई.
गढ़वा. आरके पब्लिक स्कूल हूर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम उत्साहपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया. परिणाम जानने को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता रही. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई, जबकि अन्य विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानकर आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया.
विद्यालय की प्राचार्या नसरीन हक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रगति के आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय के सदुपयोग तथा शिक्षकों और बड़ों के सम्मान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.प्राचार्या ने अभिभावकों से बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कार निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और परिवार के व्यवहार से बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए अभिभावक स्वयं शिष्टाचार, अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे संस्कार का उदाहरण प्रस्तुत करें.
उन्होंने गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की भी अपील की.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया. इसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों की लंबाई, वजन, नाड़ी की गति और रक्त शर्करा की जांच की गई. शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित पढ़ाई, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.मौके पर मुस्कान चौबे, अंजली तिवारी, दिव्या, प्रीति दुबे, सारिब अंसारी, छाया चौबे, विजय प्रजापति, अंकिता चौबे, मुस्कान तिवारी, फरहत जहां, सोनाली विजय महतो, प्रेमांजलि कुमारी, काजल तिवारी, राजकुमारी, सोनम उपाध्याय एवं आकांक्षा दुबे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें

रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

SSC GD Constable result 2026 expected soon at ssc.gov.in: Check result date, PDF, cut-off and steps to download

NEP 2020: Mumbai University students voice syllabi dilution, exam issues

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं डेटशीट इसी वीक आने की उम्मीद, इस महीने में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम - cbse date sheet 2027 cbse class 10 and 12 date sheets expected this week practical exams to be held this month

NEET UG 2026 re-test result by July 20, NTA assures no delay in MBBS academic year
ताज़ा ख़बरें
- UP Home Guard Final Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में चेक करें जिला-वाइज परिणाम - up home guard final result 2026 uppbpb home guard recruitment final result released check district wise results with a single click
- NPrep: AI-Powered Edtech Startup Transforming Nursing Exam Preparation In India
- Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
- उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25 लाख आवेदकों में से 41424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts
- पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट
- यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त

