यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन
By Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमग…

सौजन्य से:- Hindustan
By Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी ने होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की सूचना के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में होमगार्ड के कुल 41424 पद खाली थे। इन सभी पदों के लिए 41424 उम्मीदवारों का अंतिम चयन कर लिया गया है। जिलेवार चयन सूची भी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने सारे चरण पार किए थे वे अब आराम से अपना नाम देख सकते हैं।
इस भर्ती की शुरुआत लिखित परीक्षा से हुई। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश भर के केंद्रों पर हुई। इसमें 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे थे। यानी मुकाबला कड़ा था। एक एक नंबर की कीमत थी। लिखित परीक्षा का नतीजा 28 जून को आया। इसके बाद बोर्ड ने 1 लाख 7 हजार 221 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए चुना। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई। जो उम्मीदवार इसमें पास हुए उन्हें फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया गया। यह टेस्ट 15 से 26 सितंबर तक चला। और अब आखिरी पड़ाव यानी फाइनल रिजल्ट सामने है।
चयन के कुछ आंकड़े खास तौर पर ध्यान खींचते हैं। बोर्ड के अनुसार 50 जिलों में अनुसूचित जाति श्रेणी के कुल 439 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में कुल 8290 महिला उम्मीदवार सफल रही हैं। यानी हर पांच चयनित उम्मीदवारों में लगभग एक महिला है। यह आंकड़ा बताता है कि वर्दी वाली नौकरी में बेटियों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।
Quiz
{{total}} में से {{correctCount}} सही रिज़ल्ट देखें और जानें ऐप पर कितने कॉइन मिलते
रिज़ल्ट देखें › ‹ {{contestName}}
{{#questions}} सवाल {{num}}/{{total}} {{text}}
{{#options}} {{label}}. {{value}} {{#correct}} {{label}}. {{value}}
{{/correct}} {{/options}}
{{/questions}} {{#isSadArt}}
{{/isSadArt}} {{^isSadArt}}
{{/isSadArt}} {{resultHeading}}
{{#completed}}
{{#hasCorrect}}
यह क्विज़ ऐप पर खेलते, तो आपको मिलते
{{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} ऐसे ही और क्विज़ खेलें
{{label}}. {{value}}
{{/correct}} {{^correct}} आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}
{{#hasCorrect}}
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}
- {{#hasCorrect}} {{coins}} कॉइन जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं {{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} क्विज़ खेलें और कॉइन जीतें {{/hasCorrect}}
- {{#hasCorrect}} फ्री मोबाइल रिचार्ज और कई शानदार डिस्काउंट के लिए {{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} कॉइन का इस्तेमाल करें फ्री मोबाइल रिचार्ज और कई शानदार ब्रांड्स पर डिस्काउंट के लिए {{/hasCorrect}}
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
आईटीआई वालों की चांदी, सरकारी कंपनी ईसीआईएल में मौका, आई है शानदार वैकेंसी
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाइए।
- होमपेज पर यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन कीजिए।
- स्क्रीन पर आपका फाइनल रिजल्ट खुल जाएगा।
- इसे ध्यान से जांचिए और पेज को डाउनलोड करके रख लीजिए।
सफल उम्मीदवारों की सूची और स्कोरकार्ड भी इसी पोर्टल पर मिलेंगे। लिंक पर क्लिक करके वही जानकारी भरनी होगी।
तटरक्षक बल: नाविक बनने का मौका, 6 अक्टूबर से शुरू होगा सीजीईपीटी का रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। नतीजा आते ही कई फर्जी साइट और लिंक घूमने लगते हैं। किसी के कहने पर अपनी निजी जानकारी कहीं और न भरें। रिजल्ट का प्रिंट या पीडीएफ संभालकर रखें क्योंकि आगे की प्रक्रिया में यह काम आ सकता है। आगे क्या होगा इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर समय समय पर देखते रहिए।
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25,32,196 आवेदकों में से 41,424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts

यूपी: होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 41424 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; जिलेवार सूची हुई जारी

एग्जाम देने के बावजूद 10वीं में फेल किया: दोबारा परीक्षा के बाद सप्लीमेंट्री का रिजल्ट थमाया, 3 साल घुमाते रहे; कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार - Rajnandgaon News

CBSE pushes digital payments in schools, urges safe transaction practices
ताज़ा ख़बरें
- परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट कर फेल किया: धोखे से दोबारा परीक्षा दिलवाई, न्याय मांगने कलेक्ट्रेट पहुंची छात्रा, जांच और कार्रवाई की मांग - Rajnandgaon News
- पीएसएसएसबी भर्ती 2026: क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर का प्रवेश पत्र जारी, कहां से करना है डाउनलोड, कब होगी परीक्षा?
- Akhilesh Yadav On Education System: इस सरकार में शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- अखिलेश यादव #AkhileshYadav #EducationSystem #government #DynamiteNews | Dynamite News Hindi
- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)
- CBSE Passing Criteria: नहीं बदला 10वीं पासिंग नियम, हर विषय में 33% अंक जरूरी, बोर्ड ने दूर किया कन्फ्यूजन
- SSC Exam Dates 2026: लाखों उम्मीदवारों की एसएससी JE, CPO और CHSL परीक्षा नवंबर-दिसंबर में, डेट्स जारी
- CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
- यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification

