यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित
Sign In Advertisement X यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार लिस्…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार लिस्ट भी जारी कर दी गई है.
होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. इस भर्ती के लिए 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई.
लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में 6 पालियों में कराई गई थी. परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया गया था. यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी आयोजित की गई.
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में इससे पहले होमगार्ड की आखिरी बड़ी भर्ती 2011 में मायावती सरकार के दौरान हुई थी. यह भर्ती जिला स्तर पर कराई गई थी. इसके बाद होमगार्ड विभाग में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई.
2018 में भाजपा सरकार के दौरान भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इसे रद्द कर दिया गया था. यह भर्ती प्रयागराज में हुई थी. मामले में तत्कालीन जिला कमांडेंट को सस्पेंड भी किया गया था. इसके बाद से होमगार्ड की कोई भर्ती नहीं हुई.
---- समाप्त ----
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25,32,196 आवेदकों में से 41,424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts

यूपी: होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 41424 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; जिलेवार सूची हुई जारी

एग्जाम देने के बावजूद 10वीं में फेल किया: दोबारा परीक्षा के बाद सप्लीमेंट्री का रिजल्ट थमाया, 3 साल घुमाते रहे; कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार - Rajnandgaon News

CBSE pushes digital payments in schools, urges safe transaction practices
ताज़ा ख़बरें
- परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट कर फेल किया: धोखे से दोबारा परीक्षा दिलवाई, न्याय मांगने कलेक्ट्रेट पहुंची छात्रा, जांच और कार्रवाई की मांग - Rajnandgaon News
- पीएसएसएसबी भर्ती 2026: क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर का प्रवेश पत्र जारी, कहां से करना है डाउनलोड, कब होगी परीक्षा?
- Akhilesh Yadav On Education System: इस सरकार में शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- अखिलेश यादव #AkhileshYadav #EducationSystem #government #DynamiteNews | Dynamite News Hindi
- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)
- CBSE Passing Criteria: नहीं बदला 10वीं पासिंग नियम, हर विषय में 33% अंक जरूरी, बोर्ड ने दूर किया कन्फ्यूजन
- SSC Exam Dates 2026: लाखों उम्मीदवारों की एसएससी JE, CPO और CHSL परीक्षा नवंबर-दिसंबर में, डेट्स जारी
- CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
- यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification

