होम›एग्ज़ाम्स›Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15
एग्ज़ाम्स

Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15

Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परी…

30 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका - bihar board 2027 matric inter exam form deadline extended to oct 15

सौजन्य से:- Jagran

Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा ...और पढ़ें

HighLights

- बिहार बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई।

- मैट्रिक-इंटर 2027 परीक्षा के लिए अब 15 अक्टूबर तक आवेदन।

- शिक्षण संस्थान के प्रधान ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे। पहले परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी।

15 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। अब एक से 15 अक्टूबर तक परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

इंटर के लिए यह वेबसाइट, मैट्रिक का यहां भरें फॉर्म

इंटरमीडिएट परीक्षा का फार्म समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर भरा जाएगा। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए exam.biharboardonline.org पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

स्कूल-कालेज प्रधानों को दिया गया निर्देश

परीक्षा समिति ने विद्यालय और महाविद्यालय के प्रधानों को निर्धारित अवधि के भीतर विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित समय-सीमा के दौरान आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

2027 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे विद्यार्थी

मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण है। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म पहले निर्धारित समय में नहीं भरा जा सका था, उनके लिए अब 15 अक्टूबर तक आवेदन और शुल्क जमा करने का अवसर रहेगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल

मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक व इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा का परिणाम जारी

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां:  51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छपवा रहे 3 करोड़ कॉपियां: 51.98 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम; कॉपियों के फॉर्मेट में बदलाव - Prayagraj (Allahabad) News

झारखंड बोर्ड: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें पूरी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

झारखंड बोर्ड: 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें पूरी प्रक्रिया

Ranchi News: आरटीसी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित
एग्ज़ाम्स

Ranchi News: आरटीसी इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग

NEET UG Counselling 2026 Round 3 allotment result today: Check schedule and reporting rules
एग्ज़ाम्स

NEET UG Counselling 2026 Round 3 allotment result today: Check schedule and reporting rules

UPSC at 100: From ICS to CSE- A century of change and rising women’s participation- timeline here
एग्ज़ाम्स

UPSC at 100: From ICS to CSE- A century of change and rising women’s participation- timeline here

ताज़ा ख़बरें