नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू
{"_id":"6abcd1f3e4e6b55067080fba","slug":"rajasthan-rssb-five-recruitment-exams-revised-calendar-new-dates-2026-2027-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6abcd1f3e4e6b55067080fba","slug":"rajasthan-rssb-five-recruitment-exams-revised-calendar-new-dates-2026-2027-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू
Wed, 30 Sep 2026 02:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:40 PM IST
सार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के कारण पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अब ये परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित होंगी। टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 17 नवंबर से 21 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों की वजह से पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं की समय सारणी में परिवर्तन किया है। बोर्ड प्रशासन ने पूर्व में अक्तूबर माह में प्रस्तावित इन परीक्षाओं के लिए नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है और अभ्यर्थियों को नई तिथियों के संबंध में सूचना उपलब्ध करा दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अब ये सभी परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें।
शिक्षण भर्ती परीक्षा का संशोधित समय
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा-2026 अब 17 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बोर्ड कुल 32 विषयों की परीक्षाओं का संचालन करेगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 17 नवंबर और उसके पश्चात 14, 17, 18 तथा 21 दिसंबर को एक-एक पारी में संपन्न होगी। वहीं सात और नौ दिसंबर तथा 10 और 11 दिसंबर एवं 15 और 16 दिसंबर को बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन दो-दो पारियों में करेगा।
पात्रता एवं अन्य सीधी भर्तियां
संशोधित कार्यक्रम के तहत समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 की परीक्षा तिथियां एक और तीन दिसंबर तय की गई हैं। इसी प्रकार समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026 का आयोजन 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को प्रस्तावित किया गया है। बोर्ड 16 तथा 17 जनवरी को दो-दो पारियों में परीक्षा लेगा, जबकि 18 जनवरी को केवल सुबह की पारी में परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन 25 जनवरी 2027 को एक पारी में होगा। कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तीन से पांच फरवरी 2027 तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
परीक्षा माध्यम और विभागीय समन्वय
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि वह टीचिंग एसोसिएट परीक्षा का संचालन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद ओएमआर शीट या फिर पेपर-पेन ओएमआर पैटर्न पर कर सकता है। इसके साथ ही बोर्ड ने संबंधित विभागों को भी संशोधित परीक्षा तिथियों के अनुसार अपने कार्यक्रमों का निर्धारण करने का निर्देश दिया है, ताकि परीक्षा आयोजन तिथियों में किसी प्रकार का टकराव न हो।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भिवानी बोर्ड की सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से

NSUI ने पूरक परीक्षा पास छात्रों के लिए प्रवेश मांगा: जिला अध्यक्ष ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी - Harda News

हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम: 140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News

Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams

जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव
ताज़ा ख़बरें
- JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click
- JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
- वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News
- HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates
- हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
- पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train