होम›एग्ज़ाम्स›JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
एग्ज़ाम्स

JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी रांची स्थित झारखंड अधिविद्य परिषद का कार्यालय. फाइल फोटो. जैक नौवीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. 92.45% और 90.86% छात्र सफल हुए. छात्र औ…

30 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी

रांची स्थित झारखंड अधिविद्य परिषद का कार्यालय. फाइल फोटो.

जैक नौवीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. 92.45% और 90.86% छात्र सफल हुए. छात्र और छात्राएं जैक के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

JAC Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने दोनों कक्षाओं की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी किया. इस अवसर पर जैक के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

नौवीं की विशेष परीक्षा में 92.45 फीसदी परीक्षार्थी सफल

कक्षा नौवीं की विशेष परीक्षा में कुल 4441 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जारी रिजल्ट के अनुसार इनमें 92.45 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे. परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं की तुलना में बेहतर रहा. कुल 93.38 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 91.07 फीसदी रहा. इस तरह कक्षा नौवीं की विशेष परीक्षा में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी अब जैक की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की याचिका पर आज फिर सुनवाई

11वीं में 90.86 फीसदी परीक्षार्थी सफल

कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा में कुल 2088 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में कुल 90.86 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. कक्षा 11वीं में भी छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं की तुलना में अधिक रहा. परीक्षा में 91.12 फीसदी छात्र सफल हुए, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.81 फीसदी रहा.

छात्रों से अधिक रहा छात्राओं का सफलता प्रतिशत का अंतर

दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में छात्रों और छात्राओं के सफलता प्रतिशत में अंतर देखने को मिला. कक्षा नौवीं में जहां 93.38 फीसदी छात्र सफल रहे, वहीं छात्राओं का सफलता प्रतिशत 91.07 फीसदी रहा. इसी तरह कक्षा 11वीं में 91.12 फीसदी छात्रों के मुकाबले 88.81 फीसदी छात्राएं सफल हुईं.

ये भी पढ़ें- Ranchi में 142 करोड़ के पार्क में मॉर्निंग वॉक की इजाजत नहीं ! 40 दिन से स्टेडियम बंद, 500 खिलाड़ियों की प्रैक्टिस ठप

जैक की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

विशेष परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए परीक्षार्थियों को जैक की वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर जाना होगा. रिजल्ट लिंक के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे. जैक की ओर से नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद अब परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click

वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन:  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News
एग्ज़ाम्स

वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम
 - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates
एग्ज़ाम्स

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates

हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
एग्ज़ाम्स

हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
एग्ज़ाम्स

Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी

सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
एग्ज़ाम्स

सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी

एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
एग्ज़ाम्स

एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
एग्ज़ाम्स

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

ताज़ा ख़बरें