SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम
SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांग सरकार से केवल वार्ता की नहीं, बल्कि स्पष्ट आदेश जारी करने की है. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम
अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांग सरकार से केवल वार्ता की नहीं, बल्कि स्पष्ट आदेश जारी करने की है.
Published : September 29, 2026 at 4:44 PM IST
जयपुर: SI भर्ती परीक्षा को आउट ऑफ पैटर्न बताते हुए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा दोबारा कराने की मांग की.अभ्यर्थियों ने RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड के पुनर्गठन की भी मांग उठाई. धरने के दौरान नारेबाजी हुई और अभ्यर्थियों ने भविष्य बर्बाद करने के आरोप लगाए. SI भर्ती परीक्षा संघर्ष समिति से जुड़े सत्येंद्र राव ने कहा- RPSC ने खुद माना है कि 20 सितंबर को हुए पेपर में 30% प्रश्न आउट ऑफ पैटर्न थे, जबकि अभ्यर्थियों के अनुसार 80% पेपर आउट ऑफ पैटर्न था. जब RPSC ने अपनी गलती मान ली है, तो उसका खामियाजा अभ्यर्थियों को क्यों भुगतना पड़े?.
RPSC को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना चाहिए: अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांग सरकार से केवल वार्ता की नहीं, बल्कि स्पष्ट आदेश जारी करने की है. सरकार और RPSC को परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जल्द फैसला करे ताकि भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस समाप्त हो सके. अभ्यर्थियों ने कहा कि RPSC के पूर्व चेयरमैन यू. आर. साहू ने भी कहा था कि SI भर्ती का पेपर 2021 के पैटर्न पर होना चाहिए, लेकिन पेपर उस पैटर्न पर नहीं हुआ.
पढ़ें: RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
अभ्यर्थियों को मिला सिर्फ 4 महीने का समय: सत्येंद्र राव ने कहा कि हाईकोर्ट ने जब भर्ती परीक्षा रद्द की थी तो अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए सिर्फ 4 महीने का समय दिया गया था. अभ्यर्थी लगातार 5 साल से न्याय के लिए लड़ रहे हैं, उनसे 4 महीने में तैयारी की उम्मीद कैसे की जा सकती है?. RPSC को नैतिकता के आधार पर परीक्षा दोबारा करानी चाहिए.अभ्यर्थियों ने RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड के पुनर्गठन की मांग करते हुए कहा कि अगर भर्ती परीक्षा में गलतियां सामने आती हैं तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए.
बार-बार बदल रहा परीक्षा का पैटर्न: अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार भर्ती परीक्षाओं का पैटर्न बदला जा रहा है, जिससे भर्ती में देरी हो रही है और पद खाली रह जाते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. हाल ही में लेक्चरर भर्ती में भी ऐसा ही हुआ था.
मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन: संघर्ष समिति से जुड़े अभ्यर्थियों का कहना है कि मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरना देकर आंदोलन की शुरुआत की गई है. आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे.अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक SI भर्ती परीक्षा दोबारा कराने को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें

RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
ताज़ा ख़बरें
- HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon
- राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News
- हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक
- CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना - Jaipur News
- RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rssb rajasthan ldc result 2026 released and candidates can download it from here
- RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार VMOU
- SSC CGL Tier 1 admit card 2026 released for September 30 and October 1 exams, check download link
- 3.1K views · 20 reactions | Delhi University Student Protest: डीयू कैंपस में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #DelhiUniversity #StudentProtest #DUcampus #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

