होम›एग्ज़ाम्स›UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UPSSSC Exam Results 2026 | UP Results Schedule & DV Process Update UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम:सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प…

29 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम:  सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UPSSSC Exam Results 2026 | UP Results Schedule & DV Process Update

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम:सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द कई भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। आयोग ने निकट भविष्य में जारी होने वाले परिणामों की एक संभावित समय-सीमा साझा की है, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले कुछ महीनों की भीतर आयोग ने दस परीक्षाएं आयोजित कराईं हैं। जिनका रिजल्ट आना बाकी है। ऐसे में आयोग के मुताबिक, सितंबर के अंत से दिसंबर 2026 तक कई बड़ी भर्तियों के परिणाम एक के बाद एक जारी किए जाने की योजना है।

UPSSSC द्वारा जारी होने वाले परिणामों में नक्शानवीस व मानचित्रक ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) ,प्रवर्तन कांस्टेबल ,सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-3, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक, लेखपाल,कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) ,आशुलिपिक, ग्राम पंचायत अधिकारी,कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। कुल मिलाकर, इन पदों की संख्या लगभग 24 हजार से अधिक है।

अभ्यर्थियों में नाराजगी का मुख्य कारण आयोग द्वारा पूर्व में दी गई निर्धारित तिथियों पर अंतिम परिणाम घोषित न करना है। इसके अलावा, लिखित परीक्षा के बाद टंकण (टाइपिंग) परीक्षा आदि कराने में हो रही अनावश्यक देरी भी विरोध का कारण बनी हुई है।

कई भर्तियों में टाइपिंग टेस्ट और अन्य स्किल टेस्ट की तिथियां बार-बार बदलने या देरी से होने से अभ्यर्थियों में अनिश्चितता बढ़ी है। कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) की टाइपिंग टेस्ट 30 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है, जबकि मुख्य परीक्षा का परिणाम सितंबर में आया था।

आयोग की ओर से इन तिथियों का पालन किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) पद के लिए उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश अभी प्रभावी है, इसलिए इसका परिणाम बाद में ही जारी होगा।

आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें और अपने दस्तावेज तैयार रखें। परिणाम आने के बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
एग्ज़ाम्स

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
एग्ज़ाम्स

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
एग्ज़ाम्स

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं:  अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - Jaipur News

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक
एग्ज़ाम्स

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली:  अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना - Jaipur News

ताज़ा ख़बरें