भिवानी बोर्ड की सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से
भिवानी बोर्ड की सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से कल से आरंभ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी की पूरक एवं डी.एल.एड. की परीक्षाएं भिवानी /30 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिस…

सौजन्य से:- atalhind.com
भिवानी बोर्ड की सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से
कल से आरंभ होंगी शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी की पूरक एवं डी.एल.एड. की परीक्षाएं
भिवानी /30 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं 01 अक्तूबर से आरंभ होकर 24 अक्तूबर, 2026 तक संचालित होगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी तथा डीएलएड की परीक्षाओं में प्रदेशभर के 140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 82037 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विभिन्न श्रेणियों के परीक्षार्थियों का विवरण
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 8462 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5219 छात्र और 3243 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7647 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5290 छात्र तथा 2357 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5472 छात्र और 3378 छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 9665 छात्र तथा 4913 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डीएलएड की परीक्षा में 42500 छात्र अध्यापक परीक्षा देंगे, जिसमें 13523 छात्र-अध्यापक व 28977 छात्र-अध्यापिकाएं प्रविष्ट होंगी।
परीक्षा की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने आगे बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन, गरिमा व पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 26 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया है।
परीक्षाओं को शान्तिपूर्वक ढ़ंग से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्यों से सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा-163 भी लागू कर दी गई है।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
उन्होंने आगे बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साईज पेपर पर ही प्रिन्ट करें। वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकायें जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था।
इसे किसी राजकीय/अराजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सभी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लैमिनेशन न करवाएं।
परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित है। यदि कोई परीक्षार्थी नकल में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NSUI ने पूरक परीक्षा पास छात्रों के लिए प्रवेश मांगा: जिला अध्यक्ष ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी - Harda News

हरियाणा में कल से 10वीं-12वीं की पूरक एवं डीएलएड एग्जाम: 140 सेंटरों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा - Bhiwani News

नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू

Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams

जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव
ताज़ा ख़बरें
- JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click
- JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
- वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News
- HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates
- हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
- पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train

