UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव
UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव हाईस्कूल-इंटर की उत्तर पुस्तिका में बदलाव (AI) यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिका…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव
हाईस्कूल-इंटर की उत्तर पुस्तिका में बदलाव (AI)
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के स्वरूप में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. इस बार सिंगल कवर वाली उत्तर पुस्तिकाएं होंगी.
UP Board Exam 2007 : यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार बदलाव किया गया है. अब उत्तर पुस्तिका में दो मुख्य कवर की जगह सिर्फ एक मुख्य कवर होगा. साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का रंग भी बदला जाएगा.
2026 में लाल रंग की थी उत्तर पुस्तिका
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल था. इस बार परीक्षार्थियों को अलग रंग की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. हालांकि, नए रंग को लेकर यूपी बोर्ड ने अभी जानकारी गोपनीय रखी है. पिछली परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में दो मुख्य कवर लगाए गए थे. ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी के चलते यह व्यवस्था की गई थी.
पहले पेज पर परीक्षार्थी, दूसरे पर परीक्षक की जानकारी
पिछली व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती थी. वहीं, दूसरे मुख्य पेज पर परीक्षक मूल्यांकन के बाद अंक दर्ज करते थे. ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी को ध्यान में रखते हुए मुख्य कवर को दो पेज में किया गया था. अब व्यवस्था में फिर बदलाव किया गया है और सिर्फ एक मुख्य कवर रखा जाएगा.
तीन करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं छपेंगी
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, हाईस्कूल के प्रत्येक छात्र के लिए छह और इंटरमीडिएट के प्रत्येक छात्र के लिए पांच उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत होती है. इसके अलावा करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए बी कॉपी की भी व्यवस्था की जाती है. इसी आधार पर वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तीन करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई जा रही हैं.
परीक्षार्थियों को मिलेगी सहूलियत
उत्तर पुस्तिकाओं में किए गए बदलाव से परीक्षार्थियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, उत्तर पुस्तिका में किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी. ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी के कारण पिछले साल मुख्य कवर को दो पेज में किया गया था. अब उस व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक ही मुख्य कवर रखा जा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released

JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click

JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates

हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
ताज़ा ख़बरें
- Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
- एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
- विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
- बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा
- CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
- MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in
- चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं

