HCS परिणाम 2025: इंटरव्यू के अंकों ने बदला मेरिट का गणित, परीक्षा से जुड़े ये फैक्ट्स हैरान कर देंगे - hcs result 2025 interview marks reshuffle ranks in haryana check interesting facts about exams
HCS परिणाम 2025: इंटरव्यू के अंकों ने बदला मेरिट का गणित, परीक्षा से जुड़े ये फैक्ट्स हैरान कर देंगे हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम में साक्षात्कार के अंकों ने अंतिम रैंकों को काफी प्रभावित किया है। लिखित परीक…

सौजन्य से:- Jagran
HCS परिणाम 2025: इंटरव्यू के अंकों ने बदला मेरिट का गणित, परीक्षा से जुड़े ये फैक्ट्स हैरान कर देंगे
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम में साक्षात्कार के अंकों ने अंतिम रैंकों को काफी प्रभावित किया है। लिखित परीक्षा ...और पढ़ें
HighLights
- इंटरव्यू के अंकों ने लिखित परीक्षा की रैंक बदली
- अभिषेक सरोहा ने हरियाणा सिविल सेवा में टॉप किया
- 16 अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए, वजह स्पष्ट नहीं
राहुल रापड़िया, हिसार। किसी भी परीक्षा का हर पड़ाव कितना अहम और निर्णायक होता है, यह हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा-2025 (एचसीएस) के परिणाम ने फिर स्पष्ट कर दिया है।
लिखित परीक्षा में सबसे आगे रहने वाले अभ्यर्थियों की रैंक साक्षात्कार में मिले अंकों के बाद बदल गई। लिखित परीक्षा में 340 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक स्कोर करने वाली क्रीमी कुल 387.40 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि लिखित परीक्षा में उनसे 43 अंक कम पाने वाली एकता ने साक्षात्कार में सर्वाधिक 55 अंक हासिल किए।
इस तरह लिखित परीक्षा में बनी बढ़त और साक्षात्कार में मिले अंकों के मेल ने अंतिम परिणाम में अभ्यर्थियों की रैंक का क्रम बदल दिया। ओवरआल परिणाम में सामान्य श्रेणी के सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अभिषेक सबसे आगे रहे।
अभिषेक सरोहा ने कुल 394.50 अंक हासिल किए। पिछड़ा वर्ग-बी के राहुल सैनी को 383.80, पिछड़ा वर्ग-ए की जैनब खातून को 378.30 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सिमरन को 374.70 अंक मिले। अभिषेक सरोहा और राहुल सैनी के बीच 10.70 अंक का अंतर रहा। जैनब खातून 16.20 और सिमरन 19.80 अंक पीछे रहीं।
अंग्रेजी में ऊंचे अंक से चढ़े रैंक, हिंदी में पिछड़े कई
भाषा के प्रश्नपत्रों में भी अंकों का अंतर सामने आया। अंग्रेजी में अभिषेक सरोहा, ईशा काला और कुलदीप ने 79-79 अंक हासिल किए, जबकि अंगद और अतुल कुमार को 78.5 अंक मिले। अभिषेक सरोहा के हिंदी में 67.5 अंक रहे।
वहीं, रोहन जैन को अंग्रेजी में 65 अंक मिले, लेकिन हिंदी में वह 36 अंक ही हासिल कर सके। दोनों प्रश्नपत्रों में उनके अंकों का अंतर 29 रहा। उपलब्ध विश्लेषण के अनुसार, हिंदी में अधिकतर अभ्यर्थियों के अंक 45 से 58 के बीच रहे।
सामान्य अध्ययन के पहले दो प्रश्नपत्रों में कम अंक, चौथे में बेहतर प्रदर्शन
सामान्य अध्ययन के पहले और दूसरे प्रश्नपत्र में कई अभ्यर्थियों के अंक 38 से 45 के बीच रहे, चौथे प्रश्नपत्र में कुछ अभ्यर्थियों ने 60 से अधिक अंक हासिल किए। क्रीमी ने चौथे प्रश्नपत्र में 61 व रोहन जैन ने 60.50 अंक प्राप्त किए।
इससे प्रश्नपत्रवार प्रदर्शन में अंतर सामने आता है। हालांकि, सभी अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्रवार औसत अंकों के मिलान के बिना यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि तीसरे व चौथे प्रश्नपत्र में कुल मिलाकर प्रदर्शन बेहतर रहा।
जानें... एचसीएस परीक्षा परिणाम के कुछ रोचक तथ्य
- न्यूनतम साक्षात्कार अंक: लिखित परीक्षा में 286.5 अंक ले गौरव को साक्षात्कार में 20 अंक मिले, जो सूची में सबसे कम हैं।
- लिखित परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन: सामान्य वर्ग के कुलदीप ने लिखित परीक्षा में 344.5 अंक लिए। साक्षात्कार में 48.4 अंक से कुल अंक 392.9 रहे। वहीं, दिव्यांग श्रेणी में पीडब्ल्यूडी (एचएच) श्रेणी के मोहिद ने लिखित परीक्षा में 212.5 और साक्षात्कार में 47.20 अंक हासिल किए।
- लिखित-साक्षात्कार के अंकों से बेहतर स्थान: सामान्य श्रेणी की विनता ने लिखित परीक्षा में 329 और साक्षात्कार में 49 अंक ले कुल अंक 378 रहे।
- साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक: सामान्य वर्ग की एकता ने साक्षात्कार में सर्वाधिक 55 अंक हासिल किए। साक्षात्कार के अंक सूची में सबसे अधिक रहे।
16 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका, वजह अभी स्पष्ट नहीं
एचसीएस मुख्य परीक्षा-2025 की अंक सूची में 16 अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए हैं। इनमें अधिकतर भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की श्रेणी के अभ्यर्थी हैं। माना जा रहा है कि इनश्रेणियों से जुड़ी भर्तियों के विवाद के मामले न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण आयोग ने इनके परिणाम रोक दिए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से वजह अभी स्पष्ट नहीं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ऊना: लठियाणी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया जारी

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-II परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - upsc nda ii result 2026 released and candidates can download it with one click only

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म?

एसआई भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा दस महीने में तय नहीं

CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: परीक्षा 23 अक्टूबर से.

RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा - Dhamtari News

CBSE Class 12 Exam Pattern 2026-27: Check Marking Scheme, Internal Assessment & Question Breakdown
ताज़ा ख़बरें
- Kodarma News: मध्यावधि परीक्षा में डीएवी कोडरमा का शानदार प्रदर्शन
- Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, अब परखें अपनी तैयारी
- Campus alert: Classes online, exams on hold
- यूपीएससी एनडीए-II रिजल्ट: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, पास हुए या नहीं, पीडीएफ में देखें रोल नंबर
- Major Changes To Be Expected in CUET 2027 Exam Pattern - Duration, Number Of Questions
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन की बढ़ी...
- केएसईएबी: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानें कर्नाटक में कब होंगी परीक्षाएं?
- सीतामढ़ी कौशल विकास: युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बैठक

