होम›स्टूडेंट लाइफ›Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत Jamia Hostel Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर छात्रावास की छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच, ऑल इंडिया स…

12 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

सौजन्य से:- Dainik Tribune

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत

Jamia Hostel Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर छात्रावास की छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शनिवार को सहायक प्रॉक्टर पर छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, हालांकि विश्वविद्यालय ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात कुछ छात्रों ने छात्रावास के दो गेट तोड़ दिए और प्रॉक्टर की टीम के सदस्यों के साथ मार-पीट की। जामिया में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन है। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब कुछ छात्राओं ने मेस में परोसे जा रहे खराब गुणवत्ता के खाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में कीड़े मिले थे।

छात्राएं छात्रावास मेस के मौजूदा ठेकेदार का ठेका रद्द करने, मेस में महिला कर्मी की नियुक्ति करने और छात्रावास पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। वह आश्वासन चाहती हैं कि विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। आइसा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय छात्रों की मांगों के संबंध में दिए गए आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही है।

आइसा ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक प्रॉक्टर मकसूद अहमद मलिक ने शुक्रवार तड़के करीब एक बजे छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के पास छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। छात्र संगठन का आरोप है कि एक छात्रा का मोबाइल फोन तब छीन लिया गया, जब वह घटना की रिकॉर्डिंग कर रही थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विरोध के पहले ही दिन में छात्राओं की अधिकतर मांगे मान ली गई थीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर स्थिति को और गंभीर बनाने का आरोप लगाया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ''छात्राओं ने छात्रावास के दो गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया , जिससे सभी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई, और प्रॉक्टर टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की।''

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
IIT-Bombay planning twin-sharing model for all its student hostels on campus
स्टूडेंट लाइफ

IIT-Bombay planning twin-sharing model for all its student hostels on campus

As IIT Bombay Grieves, 5 Indian Campuses Offer a Different Model for Student Mental Health
स्टूडेंट लाइफ

As IIT Bombay Grieves, 5 Indian Campuses Offer a Different Model for Student Mental Health

Delhi News: छात्रों ने कहा, पीजी के बजाय डीयू व कॉलेज छात्रावास प्राथमिकता
स्टूडेंट लाइफ

Delhi News: छात्रों ने कहा, पीजी के बजाय डीयू व कॉलेज छात्रावास प्राथमिकता

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच छात्र निलंबित, छात्रावास आवंटन भी निरस्त
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच छात्र निलंबित, छात्रावास आवंटन भी निरस्त

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754
स्टूडेंट लाइफ

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754

ताज़ा ख़बरें