बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स आरा में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जिलास्तर पर क्रैश कोर्स चलाने की योजना है। डीईओ ने सभी सरकारी हाई स्कूलों के हेडमास्टर्स से कक्षा 10 के छात्रों की सूची मांग…

सौजन्य से:- livehindustan.com
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
आरा में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जिलास्तर पर क्रैश कोर्स चलाने की योजना है। डीईओ ने सभी सरकारी हाई स्कूलों के हेडमास्टर्स से कक्षा 10 के छात्रों की सूची मांगी है। चयनित छात्रों की परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है, जिसमें हिंदी, विज्ञान, गणित, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान शामिल हैं।
आरा, हिप्र.। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए जिलास्तर पर क्रैश कोर्स का संचालन किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने जिले के सभी सरकारी हाई स्कूलों के हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर से छह विद्यार्थियों की सूची मांगी है। डीईओ के अनुसार जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित सुधार व आगामी परीक्षा की प्रभावी तैयारी के उद्देश्य से प्रत्येक साल कक्षा 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स का संचालन किया जाता रहा है। इस साल भी जिलास्तरीय क्रैश कोर्स का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत सभी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10 के विद्यार्थियों में से क्रैश कोर्स के लिए छह विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
स्कूलों से चयनित विद्यार्थियों की जिलास्तर पर वस्तुनिष्ठ परीक्षा आगामी 10 अक्टूबर को आरा के राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल में क्रैश कोर्स में चयन के लिए ली जायेगी। परीक्षा में पांच विषयों यथा हिन्दी, विज्ञान, गणित, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जायेंगे। सूची प्राप्त करने के लिए जिलास्तर से स्कूलवार शिक्षकों को नामित किया गया है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25

जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल

RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर

RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी: 10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारणी जारी, 27 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरें
- Meerut News: सीसीएसयू ने कृषि पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम किया घोषित
- CBSE तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्लास 6 के बच्चों को राहत, नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा - supreme court relief cbse class 6 exempt from 3language exam
- UP Police Constable PET Schedule 2026: 1 से 7 अक्टूबर तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
- RRB Technician Bharti 2025 : 6557 पदों के लिए होगी तकनीशियन भर्ती, परीक्षा तिथि और शहर की सूची जारी - rrb technician bharti 2025 exam dates and city list out for 6557 posts
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 7वीं-8वीं की तरह छठी में भी तीसरी भाषा पर राहत, 10वीं में नहीं होगी इसकी बोर्ड परीक्षा
- CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: कब आएगा सीबीएसई सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल? चेक करें संभावित डेट - cbse class 10 12 date sheet 2027 when will the cbse secondary and senior secondary timetable be released check the tentative dates
- बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू
- गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू

